खबर
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत: अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 5:54 pm
शेयर करें:
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
बंडा शराब कांड के बाद अब बकस्वाहा क्षेत्र में शराब सेवन के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। दोनों ने अलग-अलग शराब दुकानों से शराब खरीदने की बात कही है।

एक मरीज को इलाज के लिए सागर भेजा गया, जबकि ग्राम कुई निवासी भरत यादव को प्राथमिक उपचार के बाद दमोह रेफर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शराब की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हालांकि अभी यह पुष्ट नहीं हुआ है कि दोनों की तबीयत शराब के कारण ही बिगड़ी। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

पहला मामला बरा गांव का
पहला मामला ग्राम बरा, तहसील बंडा निवासी एक व्यक्ति का है। उसके मुताबिक उसने बकस्वाहा के बम्हौरी स्थित शराब ठेके से शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सागर में भर्ती कराया गया।

हालांकि पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति ने बम्हौरी से शराब खरीदने से पहले बंडा में भी शराब का सेवन किया था। ऐसे में उसकी तबीयत बिगड़ने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

दूसरे मरीज को दमोह रेफर किया
दूसरा मामला ग्राम कुई निवासी भरत यादव का है। भरत ने बकस्वाहा की शराब दुकान से शराब खरीदने की बात बताई है। शराब सेवन के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे दमोह रेफर कर दिया।

डॉक्टर बोले- जांच के बाद ही होगी पुष्टि
बीएमओ डॉ. सत्यम असाटी ने बताया कि मरीज का प्राथमिक उपचार किया गया और एहतियात के तौर पर उसे रेफर किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तबीयत शराब पीने के कारण ही बिगड़ी है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस की शराब पर नजर
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन ने बताया कि दोनों मामले पुलिस के संज्ञान में हैं। पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर नजर रख रही है और सूचना मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।

बंडा कांड के बाद बढ़ी चिंता
बंडा में जहरीली शराब से जुड़ी घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में शराब की गुणवत्ता और अवैध शराब के कारोबार को लेकर प्रशासन पर निगाहें हैं। ऐसे में बकस्वाहा में सामने आए दोनों मामलों ने चिंता जरूर बढ़ाई है।

हालांकि फिलहाल दोनों मरीजों की तबीयत बिगड़ने और शराब के बीच सीधा संबंध स्थापित नहीं हुआ है। अब मेडिकल जांच और पुलिस की पड़ताल से ही स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

29 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

30 minutes ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

36 minutes ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

41 minutes ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 1 hour ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 1 hour ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 1 hour ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 2 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 2 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 2 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 3 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 3 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 3 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 3 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 4 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 4 hours ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!