खबर
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा: 50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 4:36 pm
शेयर करें:
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
सरायछौला थाना क्षेत्र के नायकपुरा गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों में सेंध लगाकर 37 तोला सोने के गहने, करीब एक किलो चांदी और 64 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली।

50 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी
पीड़ित परिवारों के मुताबिक चोरी हुए सामान की कुल कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा है। नायकपुरा प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना का पैतृक गांव बताया जाता है। एक ही रात में चार घरों में चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

एक ही परिवार के तीन घरों को बनाया निशाना
जानकारी के मुताबिक चोरों ने एक ही परिवार के तीन घरों के अलावा पास के एक अन्य मकान में चोरी की। मानसिंह पुत्र दीनानाथ कंसाना के घर में चोरों ने दीवार में सेंध लगाई। परिजनों के अनुसार चोर अंदर कमरे में पहुंच गए, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला।

इसके बाद वे छत के रास्ते बाहर निकले। यहां से चोर करीब 8 तोला सोने के गहने और आधा किलो चांदी के पुराने आभूषण ले गए। चोरी हुए सोने के सामान में करीब 5 तोला का सीतारानी हार, 2 तोला की सोने की चेन और करीब 1 तोला की पुरानी चेन शामिल बताई गई है।

चचेरे भाई के घर सबसे बड़ी चोरी
मानसिंह के पास ही रहने वाले उनके चचेरे भाई योगेंद्र सिंह पुत्र गिरंद सिंह कंसाना के घर चोरों ने सबसे बड़ी चोरी की। पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक यहां से करीब 22 तोला सोने के आभूषण और 64 हजार रुपए नकद चोरी हुए हैं।

चोरी गए सामान में सीतारानी, रानी हार, दो चेन, ब्रजवाला और अंगूठी सहित अन्य आभूषण शामिल बताए गए हैं।

बेटी के गहने भी ले गए चोर
पास ही रहने वाले अरविंद सिंह पुत्र रामबाबू सिंह कंसाना के घर से भी चोर करीब 6 तोला सोने के गहने चोरी कर ले गए। बताया गया है कि ये आभूषण अरविंद की बेटी प्रियंका के थे। प्रियंका कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल मथुरा से मायके आई थी।

चौथे घर से अंगूठी, मंगलसूत्र और पायजेब चोरी
तीन घरों में वारदात के बाद चोर करीब चार घर दूर परिमाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह कंसाना के मकान में भी घुसे। यहां से चोर दो अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब और 2 हजार रुपए नकद ले गए।

रात 1 से 3 बजे के बीच वारदात का अंदेशा
पीड़ित परिवारों के मुताबिक चोरी की घटनाएं रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच हुईं। ग्रामीणों का कहना है कि रात 1 बजे तक लोग जाग रहे थे। इसके बाद चोरों ने मौका देखकर एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाया।

ग्रामीणों को गांव के ही किसी व्यक्ति के चोरी में शामिल होने का संदेह है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी पर आरोप की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने शुरू की जांच
सरायछौला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि गांव में चोरी की घटनाएं हुई हैं और मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अब घटनास्थल की जांच, संदिग्धों से पूछताछ और चोरी हुए सामान की जानकारी जुटाने में लगी है।

एक ही रात में चार घरों में हुई चोरी के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित समाचार

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

7 minutes ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

30 minutes ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 1 hour ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 1 hour ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 1 hour ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 2 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 2 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 2 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 2 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 2 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 2 hours ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 3 hours ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 3 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 3 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 3 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 4 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 4 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 4 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!