प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी: फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए लेने के मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि महिला ने एक ही फ्लैट का अलग-अलग लोगों से सौदा कर उनसे रकम ली और अलग-अलग एग्रीमेंट किए।
मामला दर्ज
पुलिस ने रवि साहू, मनीषा मिश्रा और राजेंद्र ठाकुर की शिकायत पर साईं प्राइड होम कॉलोनी निवासी पूजा रामसिंह ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तीन लोगों से लिए लाखों रुपए
लसूड़िया पुलिस की जांच के मुताबिक, फ्लैट बेचने के नाम पर पूजा ने तीनों शिकायतकर्ताओं से अलग-अलग रकम ली थी। मनीषा मिश्रा से 5 लाख रुपए, रवि साहू से 2 लाख रुपए, राजेंद्र ठाकुर से 2 लाख रुपए यानी तीनों से कुल 9 लाख रुपए लेने की बात सामने आई है।
आरोप है कि रकम लेने के बाद महिला ने तीनों लोगों के साथ अलग-अलग एग्रीमेंट भी कर दिए।
15 लाख का बैंक लोन बाकी था
पुलिस जांच में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया। जांच के मुताबिक, संबंधित फ्लैट पर बैंक का करीब 17 लाख रुपए का लोन था, जिसमें से लगभग 15 लाख रुपए बकाया थे। इसके बावजूद महिला ने कथित तौर पर उसी फ्लैट का सौदा तीन अलग-अलग लोगों से कर दिया और उनसे रकम ले ली।
अलग-अलग एग्रीमेंट से खुला मामला
शिकायतकर्ताओं को जब फ्लैट के संबंध में अलग-अलग दावों और एग्रीमेंट की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दस्तावेजों और लेनदेन से संबंधित जानकारी की जांच की।जांच के बाद लसूड़िया पुलिस ने पूजा रामसिंह ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
अब पुलिस यह जांच कर रही है कि फ्लैट का वास्तविक स्वामित्व और बैंक लोन की स्थिति क्या थी, तीनों से किए गए एग्रीमेंट की प्रकृति क्या है और रकम लेने के बाद उसे कहां इस्तेमाल किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

घर की पहली मंजिल पर फंदे पर लटके मिला इंजीनियर:दोपहर में मीटिंग का कहकर लैपटॉप लेकर कमरे में गए थे; देर शाम पत्नी के पहुंचने पर सामने आई घटना

मेडिकल टीचर्स का आंदोलन स्थगित:हेल्थ कमिश्नर से चर्चा के बाद फैसला; मांगें पूरी करने के लिए मिला एक महीने का समय

वीडियो देखिये, इंदौर में 30 अक्टूबर को भाजपा का पैदल मार्च:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-‘देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे’; देश के खिलाफ बोलने वालों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!