मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन: 20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

3.3 किलोमीटर भूमिगत मेट्रो लाइन घनी आबादी के नीचे से प्रस्तावित
मंत्री विजयवर्गीय से मुलाकात के बाद तकनीकी परीक्षण के निर्देश
खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
वार्ड 49 में प्रस्तावित भूमिगत मेट्रो रूट को लेकर रहवासियों का विरोध तेज हो गया है। रविवार को तिलक नगर, सांईनाथ कॉलोनी, गोयल नगर, पत्रकार कॉलोनी समेत 20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोग बंगाली कॉलोनी चौराहे पर जुटे और प्रस्तावित रूट में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
रहवासियों ने कहा कि करीब 3.3 किलोमीटर भूमिगत मेट्रो लाइन घनी आबादी के नीचे से प्रस्तावित है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुराने मकान हैं और कई परिवार पेयजल के लिए बोरिंग पर निर्भर हैं। उनका दावा है कि सुरंग निर्माण के दौरान टीबीएम मशीन से होने वाली खुदाई और कंपन से पुराने मकानों की नींव, बोरिंग और जलस्रोत प्रभावित हो सकते हैं। मकानों में दरार आने और जमीन धंसने जैसी आशंकाएं भी रहवासियों ने जताईं।
धूल, शोर और कंपन को लेकर भी चिंता... प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भूमिगत निर्माण लंबे समय तक चलने की स्थिति में क्षेत्र में धूल, शोर और कंपन की समस्या बनी रह सकती है। इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ने की आशंका है। रहवासियों ने भूमिगत हिस्से पर आने वाली अतिरिक्त लागत को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि परियोजना का आर्थिक भार अंततः जनता पर पड़ेगा।
वैकल्पिक रूट का सुझाव... रहवासियों ने कहा कि वे मेट्रो परियोजना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन घनी आबादी के नीचे से लाइन ले जाने के बजाय दूसरे विकल्प पर विचार किया जाए। उन्होंने वर्ल्ड कप चौराहा, शिवाजी प्रतिमा, एमवाय अस्पताल होते हुए बस स्टैंड तक वैकल्पिक रूट का तकनीकी और व्यवहारिक परीक्षण कराने की मांग रखी।
मंत्री से मुलाकात, तकनीकी परीक्षण के निर्देश... प्रदर्शन के बाद रहवासियों ने एमआईसी सदस्य राजेश उदावत के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री के सामने अपनी आपत्तियां और वैकल्पिक रूट का प्रस्ताव रखा। इसके बाद मंत्री ने प्रस्तावित भूमिगत रूट के तकनीकी पहलुओं और संभावित प्रभावों का परीक्षण करने के निर्देश दिए।
5.50 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए टेंडर हुए
गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर होते हुए रेडिसन चौराहा तक 17.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर पर कमर्शियल रन शुरू हो चुका है। वहीं मालवीय नगर से खजराना, कनाड़िया, पलासिया और एमजी रोड तक करीब 5.50 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए टेंडर हो चुके हैं। कनाड़िया क्षेत्र में भूमिगत रूट को लेकर अब रहवासियों की आपत्तियों के बाद मामला तकनीकी परीक्षण के चरण में पहुंच गया है। प्रदर्शन के दौरान अमिताभ उपाध्याय, विपुल जैन, शैलेंद्र जैन, मनोज दलाल, विकास मिश्रा, अंकित दुबे, अतुल दुबे और राजीव जैन सहित बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद थे। लोगों ने वार्ड 49 बचाओ, भूमिगत मेट्रो हटाओ… और सुरक्षा पहले, मेट्रो बाद में… जैसे नारे लगाए।
संबंधित समाचार

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!