खबर
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी: APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 4:18 pm
शेयर करें:
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
डीजल पर डेढ़ से 2 प्रतिशत तक डिस्काउंट का लालच देकर किसान से 4.35 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने झारखंड से एक ट्रांसपोर्टर को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान टिंकू कुमार (36), निवासी बानादाग, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग, झारखंड के रूप में हुई है।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस को शक है कि ठगी के लिए फर्जी लिंक और APK फाइल का इस्तेमाल कर मोबाइल और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बनाई गई।

व्हाट्सप्प पर भेजी APK फाइल, डाउनलोड करते ही फंसा
मामला डांगीवाड़ा निवासी दिनेश मुराडीया से जुड़ा है। दिनेश ने जनवरी 2026 में माखननगर थाने में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, दिनेश के व्हाट्सप्प पर एक APK फाइल भेजी गई थी।

उसने फाइल डाउनलोड कर ली। इसके बाद उसके मोबाइल से छेड़छाड़ होने लगी और कुछ समय बाद उसके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 4 लाख 35 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। शिकायत मिलने के बाद माखननगर थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

ब्लैकबक के नाम पर फ्यूल कार्ड का झांसा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को ब्लैकबक कंपनी से जुड़ा हुआ बताकर ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया था। उसे डीजल भरवाने पर डेढ़ से 2 प्रतिशत तक डिस्काउंट देने का लालच दिया गया। इसके अलावा मैकेनिक सुविधा और करीब 3 हजार रुपए के शुल्क की जानकारी दी गई।

इसके बाद ट्रांसपोर्टर को एक लिंक/फाइल भेजकर उसमें व्यक्तिगत जानकारी भरने को कहा गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद उसके मोबाइल पर फ्यूल कार्ड तैयार हो गया।

बाद में उसे पता चला कि उसके ब्लैकबक कार्ड से डीजल भरवाने के नाम पर रिचार्ज किया गया और इसी प्रक्रिया के जरिए दिनेश के साथ धोखाधड़ी की गई।

साइबर सेल की रिपोर्ट से झारखंड तक पहुंची पुलिस
शिकायत के बाद साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को टिंकू कुमार के बारे में सुराग मिला। तकनीकी और अन्य साक्ष्यों को जुटाने के बाद पुलिस टीम झारखंड पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर नर्मदापुरम लाई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

दूसरे आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और फर्जी APK व फ्यूल कार्ड के जरिए कितने लोगों को निशाना बनाया गया। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आने वाले अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक कंचन सिंह, उप निरीक्षक अशोक बरबड़े, प्रधान आरक्षक हरीश मालवीय तथा आरक्षक सुनील उमरिया, सागर, प्रशांत राजपूत और संदीप यदुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित समाचार

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

less than a minute ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

36 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

42 minutes ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 1 hour ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 1 hour ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 2 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 2 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 2 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 2 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 2 hours ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 2 hours ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 3 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 3 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 3 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 3 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 4 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 4 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 4 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!