राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम: कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल की बाधा दूर हो गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान की कार्यक्रम के लिए मंजूरी दी है। कांग्रेस ने इस मैदान को ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया है।
डेढ़ लाख पंजीयन होने का दावा
कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस लगातार बड़ी संख्या में युवाओं के पंजीयन का दावा कर रही है। हाल ही में पार्टी की ओर से डेढ़ लाख पंजीयन होने और रिकॉर्ड बनने का दावा किया गया था। हालांकि अब प्रशासनिक तैयारियों के दौरान कार्यक्रम में वास्तव में कितनी भीड़ पहुंच सकती है, इसका अनुमान भी सामने आया है।
कांग्रेस को 15 से 20 हजार युवाओं के आने की उम्मीद
आयोजन स्थल पर पुलिस और अन्य विभागों की मंजूरी को लेकर रविवार को कांग्रेस नेताओं की अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम में संभावित भीड़ को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें 15 से 20 हजार युवाओं के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।
हालांकि सरकारी स्तर पर किया गया प्रारंभिक आकलन इससे कम है। प्रशासन का अनुमान है कि कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग पहुंच सकते हैं।
जीतू पटवारी ने बताया- कितने पंजीयन वाले आते हैं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कार्यक्रम के पंजीयन और संभावित भीड़ को लेकर रविवार को इंदौर में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह पंजीयन की संख्या सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं, क्योंकि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक चल रही है।
15 प्रतिशत का अनुमान
पटवारी ने कहा कि सामान्य तौर पर जितने पंजीयन होते हैं, उनमें से करीब 15 प्रतिशत लोग ही आयोजन स्थल पर पहुंचते हैं। यदि कांग्रेस के 1.50 लाख पंजीयन के दावे को आधार माना जाए और पटवारी के बताए 15 प्रतिशत के आंकड़े से अनुमान लगाया जाए, तो यह संख्या करीब 22,500 लोगों तक पहुंचती है।
पुलिस ने आयोजकों से मांगी पूरी जानकारी
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजकों के साथ बैठक हुई है। पुलिस ने आयोजकों से विभिन्न विभागों के जरूरी प्रमाण-पत्र मांगे हैं। इनमें सिविल वर्क, बिजली और फायर सेफ्टी से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस ने यह भी जानकारी मांगी है कि कार्यक्रम में आने वाले लोग किस रूट से आएंगे, कितने लोग किस माध्यम से पहुंचेंगे और वाहनों की संख्या कितनी होगी।
ट्रैफिक से लेकर महिला सुरक्षा तक पर नजर
राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस का फोकस कई बिंदुओं पर है। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा, महिला सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल, मौसम के हिसाब से आयोजन स्थल की तैयारियों और एंबुलेंस व्यवस्था की जांच करेगी।
सभी आवश्यक व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच के बाद ही कार्यक्रम के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जारी किया जाएगा।
पंजीयन बड़ा या मैदान की क्षमता?
कांग्रेस की ओर से डेढ़ लाख पंजीयन का दावा किया जा रहा है, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाली संभावित भीड़ को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के अनुमान में अंतर है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘भारत जोड़ो मैदान’ में वास्तव में कितने युवा पहुंचते हैं।
10 हजार, 15-20 हजार या पटवारी के 15 प्रतिशत वाले फॉर्मूले के मुताबिक 22 हजार से ज्यादा। कार्यक्रम के दिन वास्तविक संख्या ही इन दावों की तस्वीर साफ करेगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!