खबर
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!: सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 3:48 pm
शेयर करें:
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
सतीश सनपाल से जुड़े दस्तावेजी खेल की कहानी अब सिर्फ एक एफआईआर तक सीमित नहीं रही। जबलपुर के मदन महल थाने के अपराध क्रमांक 338/2022 में पुलिस ने करीब चार साल की जांच के बाद 29 जून 2026 को अदालत में चार्जशीट पेश की है। इसका सबसे अहम पहलू यह है कि जांच में कथित फर्जी दस्तावेजों, नामांतरण की प्रक्रिया और आपराधिक साजिश की अलग-अलग कड़ियों को जोड़ने का दावा किया गया है।

इस मामले को नया मोड़ इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि पहले जिन दस्तावेजी विवादों को अलग-अलग घटनाओं के रूप में देखा जा रहा था पुलिस ने अब उन्हें एक कथित साजिश की कड़ी बताते हुए अदालत के सामने रखा है। हालांकि इन आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायालय करेगा।

एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी कर मालिकाना हक बदलने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में धारा 420, 467, 468, 109, 112, 114 और 120-बी के तहत अपराध दर्ज किया था। शिकायत में 2020 से 2022 के बीच की घटनाओं का उल्लेख है और जांच में कई दस्तावेजों को आधार बनाया गया। पुलिस के अंतिम प्रतिवेदन में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मुरलीधर खत्री सहित अन्य के नाम दर्ज हैं। वहीं एक संदिग्ध के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य न मिलने का उल्लेख करते हुए उसे आरोपी नहीं बनाया गया।

जांच में सिर्फ बयान नहीं, दस्तावेजों की पूरी फाइल जोड़ी... चार्जशीट के साथ पुलिस ने बड़ी संख्या में गवाहों के बयान, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड अदालत में पेश किए हैं। जांच में कई लोगों के बयान दर्ज किए गए और दस्तावेजों की जांच को महत्वपूर्ण आधार बनाया गया। मामले में आरोपी मुरलीधर खत्री ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। रिकॉर्ड के अनुसार यह याचिका अपराध क्रमांक 338/2022 के संबंध में सुनवाई के लिए लगी थी।

पुरानी कड़ियां भी जांच के घेरे में... एफआईआर और उससे जुड़े दस्तावेजों में शिकायतकर्ता ने कुछ अन्य पुराने मामलों और विवादों का भी उल्लेख किया है, जिनकी जानकारी जांच के दौरान रिकॉर्ड का हिस्सा बनी। पुलिस ने इन्हें जांच के संदर्भ में संकलित किया है। चार्जशीट अदालत में दाखिल हो चुकी है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा सवाल अभी भी बाकी है कि अगर जांच में फर्जी दस्तावेजों और नामांतरण की कथित कड़ियां सामने आईं तो इन दस्तावेजों की तैयारी, इस्तेमाल और उससे जुड़े फैसले किस स्तर पर हुए? इसी सवाल का जवाब अब अदालत में चलने वाली सुनवाई और पेश होने वाले साक्ष्य तय करेंगे।

संबंधित समाचार

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

16 minutes ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

33 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

40 minutes ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 1 hour ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 2 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 2 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 2 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 2 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 2 hours ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 2 hours ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 3 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 3 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 3 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 3 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 4 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 4 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 4 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!