खबर
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश: ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 3:00 pm
शेयर करें:
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के बजरिया की हाजी मुस्तफा की चाल में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे क्राइम ब्रांच ने जुए के फड़ पर फिल्मी अंदाज में दबिश दी। पुलिस ने कार्रवाई से पहले ड्रोन उड़ाकर पूरे इलाके की निगरानी की, ताकि जुआरियों के भागने के रास्तों पर नजर रखी जा सके।

30 पुलिसकर्मियों ने घेर मकान
इसके बाद करीब 30 पुलिसकर्मियों की टीम ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने मुख्य दरवाजे से जाने के बजाय सीढ़ी लगाकर बालकनी के रास्ते दूसरी मंजिल पर प्रवेश किया। यहां टीन शेड के नीचे कथित तौर पर जुआ चल रहा था।

पुलिस की भनक लगते ही कई जुआरी भागे
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही जुए के फड़ से जुड़े कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मकान से पांच आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों में फरीन, शफीक खान, महक, इलियास और नफीस शामिल हैं।

17 जुआरी फरार
सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजे जाने की बात पुलिस ने कही है। वहीं जुए के फड़ से जुड़े रूसी खान और रेलवे कर्मचारी फारूख दाद उर्फ फारूख टीसी समेत कुल 17 जुआरी फरार बताए जा रहे हैं।

2.61 लाख रुपए कैश और चार लग्जरी कारें जब्त
क्राइम ब्रांच को मौके से बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य सामान मिला। पुलिस ने 2.61 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। इसके अलावा मौके से 4 लग्जरी कार, 2 स्कूटी और 1 बाइक, 7 मोबाइल फोन, 2 टैबलेट, 3 कैलकुलेटर, 26 ताश की गड्डियां, जुए के हिसाब-किताब से जुड़ी सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस को मौके से क्रिकेट सट्टा खिलाने का पैनल भी मिला है। अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और हिसाब-किताब की सामग्री की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।

पहले ड्रोन उड़ाया, फिर मकान को घेरा
कार्रवाई की सबसे खास बात पुलिस की रणनीति रही। टीम ने सीधे मकान पर पहुंचने के बजाय पहले ड्रोन के जरिए छत और आसपास के इलाके की निगरानी की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मकान की घेराबंदी की।

दरवाजे से प्रवेश करने के बजाय सीढ़ी लगाकर बालकनी के रास्ते दूसरी मंजिल तक पहुंचा गया। हालांकि पुलिस की मौजूदगी की भनक लगने से कुछ आरोपी भागने में सफल रहे।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब फरार 17 आरोपियों की तलाश कर रही है। इनमें जुआ फड़ से जुड़े मुख्य संदिग्ध रूसी खान और रेलवे कर्मचारी फारूख दाद उर्फ फारूख टीसी भी शामिल बताए गए हैं।

पुलिस जब्त मोबाइल, टैबलेट, सट्टे के पैनल और हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। इससे फड़ के संचालन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

गोलीकांड में भी गिरफ्तार हो चुका है रूसी
पुलिस के अनुसार, रूसी खान को इससे पहले ईंटखेड़ी पुलिस ने एक गोलीकांड के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब जुए के फड़ से उसके कथित संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

24 minutes ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

29 minutes ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

43 minutes ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 1 hour ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 1 hour ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 2 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 2 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 2 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 2 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 3 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 3 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 4 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 4 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 4 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 21 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!