तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

21 बैंक पासबुक, 8 एटीएम कार्ड, 20 चेकबुक और लैपटॉप बरामद
11 राज्यों में दर्ज हैं 50 से अधिक मामले
खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
इंदौर सहित देशभर में पैर पसार रहे साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए इंदौर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने अपने विशेष अभियान 'ऑपरेशन मैट्रिक्स' के तहत साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त बैंक खातों और बैंकिंग दस्तावेजों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। त्वरित कार्रवाई में एक संदिग्ध को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ दबोचा है।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने त्वरित घेराबंदी की और संदिग्ध ललित उर्फ ऋषि सुतार को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। उसकी तलाशी में कई चौंकाने वाले दस्तावेज और उपकरण बरामद हुए। गहन तलाशी के दौरान 21 बैंक पासबुक,08 एटीएम कार्ड, 20 बैंक चेकबुक,07 क्यूआर कोड,01 एचपी कंपनी का लैपटॉप, को जब्त हुए।
एनसीआरपी पोर्टल पर परीक्षण में हुआ बड़ा खुलासा... जब्त बैंकिंग दस्तावेजों और खातों के संबंध में जब आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, तो पुलिस ने उनका नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर तकनीकी परीक्षण कराया। इस जांच में सामने आया इन विभिन्न खातों के विरुद्ध साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी की 50 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ इन खातों का इस्तेमाल लगभग 03 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की राशि के आवागमन के लिए किया गया था। इन खातों से अंजाम दिए गए अपराधों की जड़ें कई राज्यों तक फैली हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, इन शिकायतों का संबंध
महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बिहार, गुजरात और छत्तीसगढ़ से पाया गया है। इन मामलों में मुख्य रूप से निवेश संबंधी धोखाधड़ी, एपीके आधारित फ्रॉड, ऑनलाइन वित्तीय ठगी और अन्य गंभीर साइबर अपराध शामिल हैं। प्राप्त साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी ललित उर्फ ऋषि सुतार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं आईटी एक्ट की धारा 66(C) के तहत औपचारिक रूप से प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है।
जब्त लैपटॉप में मौजूद डिजिटल साक्ष्यों, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों के संचालन में पर्दे के पीछे शामिल अन्य व्यक्तियों तथा इस अंतर्राज्यीय साइबर अपराध सिंडिकेट की गहराई से पड़ताल की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जा सके।
संबंधित समाचार

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!