खबर
Top News

MP को मिली 9वें एयरपोर्ट की सौगात: इस शहर में बनेगा; केंद्र ने दिए 200 करोड़

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जनवरी 2026, 5:33 pm
शेयर करें:
MP को मिली 9वें एयरपोर्ट की सौगात

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल की नगरी अब हवाई नक्शे पर उभरने जा रही है। करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उज्जैन एयरपोर्ट के लिए केंद्र सरकार ने 200 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है।

बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
इसके बाद लंबे समय से धीमी गति से चल रही फाइलों को रफ्तार मिल गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर मुख्य सचिव ने गुरुवार को उज्जैन के प्रशासनिक अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

दताना हवाई पट्टी बनेगी एयरपोर्ट
बैठक में उज्जैन के समीप स्थित दताना हवाई पट्टी को पूर्ण हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है।

सिंहस्थ से पहले शुरू हो सकती है हवाई सेवा
राज्य सरकार की मंशा है कि सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में विमान सेवा शुरू हो जाए, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को सीधा हवाई संपर्क मिल सके। यह मध्यप्रदेश का 9वां एयरपोर्ट होगा।

AAI और सरकार के बीच हो चुका है समझौता
उज्जैन एयरपोर्ट को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और मध्यप्रदेश सरकार के बीच MoU पहले ही साइन हो चुका है।

शुरुआती में घरेलू उड़ानों का संचालन होगा
भविष्य में रनवे विस्तार और आधुनिक सुविधाओं के साथ इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विकसित किया जा सकेगा। सिंहस्थ महापर्व के दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। अब तक उन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर उतरकर सड़क मार्ग से उज्जैन आना पड़ता था।

एयरपोर्ट बनने से
श्रद्धालुओं को सीधा उज्जैन पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
वीआईपी और विदेशी पर्यटकों की आसान आवाजाही होगी।
इंदौर एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा।
इन्हीं कारणों से केंद्र सरकार ने बिना देरी 200 करोड़ की राशि स्वीकृत की।

दो चरणों में बनेगा उज्जैन एयरपोर्ट
पहला चरण में रनवे निर्माण, टर्मिनल भवन, मूलभूत विमानन सुविधाएं। वहीं दूसरे चरण में बड़े विमानों का संचालन। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता। अत्याधुनिक एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया जाएगा।

उज्जैन एयरपोर्ट बनने से महाकाल लोक, काल भैरव, हरसिद्धि जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी। धार्मिक पर्यटन में बड़ा उछाल आएगा। साथ ही व्यापार, निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

नाइट लैंडिंग की सुविधा
उज्जैन एयरपोर्ट पर ATR-72 विमानों के लिए IFR कंडीशन उपलब्ध होगी, जिससे रात में भी उड़ान और लैंडिंग संभव हो सकेगी। यह मध्यप्रदेश का 9वां एयरपोर्ट होगा। वर्तमान में प्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, रीवा, सतना, शहडोल में हवाई अड्डे संचालित हैं।

मिली लो विजिबिलिटी में उड़ान की मंजूरी
भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट, जो शहर से करीब 15 किमी दूर है, मध्य और पश्चिम भारत का पहला एयरपोर्ट बन गया है जिसे लो विजिबिलिटी प्रोसेस (LVP) की मंजूरी मिली है। यहां से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, रायपुर और जेद्दाह (अंतरराष्ट्रीय) के लिए उड़ानें संचालित होती हैं।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 11 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 11 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 11 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 11 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 11 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 11 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 11 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 12 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 12 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 12 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 12 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 12 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 12 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 12 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 12 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 12 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 12 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 12 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!