कृष्णबाग में मकान टूटे: अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

एक मकान पर लगे मोबाइल टॉवर की वैधता की भी हो जांच प्रमोद द्विवेदी ने नगर निगम, जिला प्रशासन, सहकारिता और पंजीयन विभाग की भूमिका पर उठाए सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कृष्णबाग में न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मकानों को तोड़ दिया गया। इनमें से एक मकान पर मोबाइल टॉवर भी लगा हुआ था। अब इस टॉवर की वैधता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यदि मकान अवैध था और उस पर लगा मोबाइल टॉवर भी बिना अनुमति स्थापित किया गया था, तो इतने वर्षों तक नगर निगम और जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे कैसे संचालित होने दिया? क्या इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी?
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने सवाल उठाया कि इंदौर सहित प्रदेश में कई स्थानों पर बिना अनुमति मोबाइल टॉवर लगाए गए हैं। अनेक टॉवर कमजोर और पुराने भवनों पर स्थापित हैं। यहां तक कि इंदौर एयरपोर्ट के फनल क्षेत्र में भी कथित अवैध मोबाइल टॉवर होने की बात सामने आती रही है। ऐसे में कृष्णबाग के टॉवर की अनुमति, भवन की वैधता और संरचनात्मक सुरक्षा की जांच जरूरी है।
द्विवेदी के मुताबिक नगर निगम ने 173 मोबाइल टॉवरों को अनुमति दिए जाने की सूची जिला पंजीयक को उपलब्ध कराई है। ऐसे में सवाल है कि शेष टॉवरों की स्थिति क्या है? यदि वे बिना अनुमति संचालित हो रहे हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय क्यों नहीं की गई?
उन्होंने बताया मोबाइल कंपनियां टॉवर लगाने से पहले संपत्ति के दस्तावेजों की कानूनी जांच करवाती हैं, वकील से सर्च रिपोर्ट प्राप्त करती हैं, स्ट्रक्चरल प्रमाण-पत्र और स्वीकृत मानचित्र देखती हैं। इसके बाद पंजीयन विभाग में रजिस्टर्ड किरायानामा करवाया जाता है और नगर निगम से अनुमति ली जाती है। ऐसे में कृष्णबाग में लगे मोबाइल टॉवर की पूरी प्रक्रिया और दस्तावेजों की जांच कर स्पष्ट किया जाना चाहिए कि यह वैध था या अवैध।
सहकारिता, पंजीयन और कलेक्टर कार्यालय की भूमिका पर भी सवाल
द्विवेदी ने गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं की भूमि बिक्री की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सहकारिता अधिनियम के तहत गृह निर्माण सहकारी संस्थाएं आवासहीन सदस्यों के लिए भूमि खरीदती हैं।
बिना सदस्यों की साधारण सभा की अनुमति और सहकारिता विभाग की विधिवत स्वीकृति के किसी बिल्डर या अन्य व्यक्ति को भूमि बेचने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं।
यदि इस मामले में नियमों का उल्लंघन हुआ तो सहकारिता विभाग ने न्यायालय में आगे तक लड़ाई क्यों नहीं लड़ी? मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग ने गृह निर्माण सहकारी संस्था की रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी क्यों नहीं ली और संबंधित पक्ष को नोटिस क्यों जारी नहीं किया? यदि भूमि सीलिंग से प्रभावित थी, तो कलेक्टर कार्यालय ने संस्था को नोटिस जारी कर जवाबदेही क्यों तय नहीं की?
कहीं कार्रवाई के लिए पुलिस नहीं, कहीं तत्काल उपलब्ध
द्विवेदी ने इंदौर विकास प्राधिकरण की भूमि पर जय सिंह एवं अन्य द्वारा कथित रूप से अवैध कॉलोनी काटे जाने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आईडीए को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन वहां पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आती है।
जिला प्रशासन को शहर की दूसरी सरकारी जमीन से कब्जे हटाने के लिए भी पुलिस बल की जरूरत है, लेकिन कृष्णबाग में कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस बल तत्काल उपलब्ध हो गया। उन्होंने सवाल किया कि अलग-अलग मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई की गति और पुलिस बल की उपलब्धता में अंतर क्यों दिखाई देता है?
क्या श्रीराम बिल्डर्स से जुड़ा मामला विकास का है? कृष्णबाग की कार्रवाई के साथ ही संबंधित अधिकारियों की भूमिका, मोबाइल टॉवर की अनुमति और भूमि हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेजों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
संबंधित समाचार

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!