खबर
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष: खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 4:17 pm
शेयर करें:
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कालानी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड में एक ऐसा खुलासा हुआ, जो आरोपी हर्ष यादव की साजिश की गंभीरता बताता है। पिता राजू यादव और बहन हर्षिता की हत्या में मदद करने वाले नाबालिग को भी हर्ष रास्ते से हटाना चाहता था।

उसे शंका थी कि नाबालिग दोनों हत्याओं का राज खोल सकता है। इसी कारण उसने तीसरी हत्या की भी साजिश रच रखी थी। हालांकि नाबालिग उसके बुलाने पर मिलने नहीं पहुंचा और पुलिस के हाथ लग गया, जिसे बाल सुधार गृह पहुंचाया गया है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर वारदात से जुड़ा माल भी बरामद कर लिया गया।

अब पुलिस के सामने मुख्य आरोपी हर्ष यादव को पकड़ने की चुनौती है। जांच में सामने आया कि हर्ष ने करीब छह महीने पहले ही नाबालिग से दोस्ती बढ़ाई थी। उसने उसे शराब पिलाई और पिता से संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने की कहानी सुनाई।

पिता की मौत के बाद पूरी संपत्ति मिलने और उसमें हिस्सा देने का लालच देकर उसे अपनी साजिश में शामिल किया। नाबालिग को अंदाजा नहीं था कि वह जिस साजिश में साथ दे रहा है, उसमें आगे उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती है।

मददगार को भी नहीं देने वाला था हिस्सा- पुलिस को पूछताछ में पता चला कि वारदात के बाद नाबालिग ने अपने भाई की शादी का हवाला देकर हर्ष से पैसों की मांग की थी, लेकिन हर्ष ने उसे रकम नहीं दी।

इसके बजाय वह उसे भी खत्म करना चाहता था, ताकि पिता और बहन की हत्या का राज हमेशा के लिए दबा रहे। डर के कारण नाबालिग हर्ष के बुलाने पर उससे मिलने नहीं पहुंचा। यही उसके लिए बचने का कारण रहा।

अंबाला के आसपास आखिरी लोकेशन
दोहरी हत्या के बाद हर्ष शहर छोड़कर फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद उसकी मोबाइल लोकेशन हरियाणा के अंबाला के आसपास मिली। वह बार-बार मोबाइल बंद और चालू कर रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। अब नाबालिग के पकड़े जाने और उससे जुड़ी बरामदगी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि जांच की बाकी कड़ियां जोड़ने में मदद मिलेगी।


संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

15 minutes ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

28 minutes ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

31 minutes ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

31 minutes ago
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

38 minutes ago
अवैध बीयर तस्करी का खुलासा
Top News

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

41 minutes ago
भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा
Top News

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

41 minutes ago
कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी
Top News

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

44 minutes ago
द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
Top News

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

about 1 hour ago
कृष्णबाग में मकान टूटे
Top News

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

about 1 hour ago
बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार
Top News

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे
Top News

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

about 1 hour ago
नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला
Top News

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

about 1 hour ago
बेटे ने की पिता की हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों
Top News

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

about 1 hour ago
बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री
Top News

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

about 1 hour ago
चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...
Top News

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी
Top News

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

about 2 hours ago
बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून
Top News

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

about 2 hours ago
खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए
Top News

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!