खबर
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका: ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नए निजी महाविद्यालय खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए नई मार्गदर्शिका जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोल दिया है।

इच्छुक अशासकीय संस्थाएं नए कॉलेज, संकाय, पाठ्यक्रम, विषय और कक्षाएं शुरू करने के लिए 7 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगी।

कॉलेज स्थापित करने के लिए चार एकड़ जमीन जरूरी होगी
इस बार विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज खोलने के लिए जमीन की न्यूनतम सीमा में एक एकड़ की छूट दी है। अब ग्रामीण क्षेत्र में नया कॉलेज स्थापित करने के लिए चार एकड़ जमीन जरूरी होगी, जबकि पहले पांच एकड़ की आवश्यकता थी।

शहरी क्षेत्रों में जमीन की न्यूनतम सीमा दो एकड़ ही रखी गई है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज खोलना होगा आसान
उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में नए निजी कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव बढ़ने की उम्मीद है। जमीन की अनिवार्य सीमा कम होने से उन संस्थाओं को राहत मिलेगी, जो पहले पांच एकड़ जमीन की शर्त पूरी नहीं कर पा रही थीं।

हालांकि शहरी क्षेत्रों में कॉलेज खोलने के लिए दो एकड़ जमीन की शर्त पहले की तरह लागू रहेगी।

खसरा और नक्शा अपलोड करना अनिवार्य
नए कॉलेज के लिए आवेदन करते समय संस्थाओं को जमीन से संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इनमें भू-अभिलेख पोर्टल से सत्यापित खसरा और नक्शा शामिल हैं।

इसके अलावा भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज भी देने होंगे। निर्धारित शुल्क जमा करने और आवेदन लॉक करने के बाद उसमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

इसलिए विभाग ने संस्थाओं को आवेदन अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी जानकारियों और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करने की सलाह दी है।

कलेक्टर की समिति करेगी जमीन का निरीक्षण
प्रस्तावित कॉलेज और जमीन की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए जिला स्तर पर समिति गठित की जाएगी। इसमें लीड कॉलेज के प्राचार्य, राजस्व विभाग के प्रतिनिधि और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।

संबंधित कलेक्टर द्वारा गठित समिति निर्धारित समय-सीमा में भौतिक निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को भेजेगी।

निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर विभाग ऑनलाइन एनओसी जारी करेगा। इसके बाद संबंधित संस्था विश्वविद्यालय से संबद्धता लेने के लिए आवेदन कर सकेगी।

आवेदन निरस्त होने पर समीक्षा और अपील का मौका
विभाग ने आवेदन प्रक्रिया में कमियां पाए जाने पर संबंधित कॉलेज को इसकी जानकारी देने का प्रावधान किया है। कमियां दूर करने के लिए संस्था को केवल एक अवसर मिलेगा।

इसके बाद पात्र आवेदनों को जिला स्तर पर निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा। यदि किसी संस्था का आवेदन निरस्त होता है तो वह निर्धारित शुल्क और समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन समीक्षा और अपील के लिए आवेदन कर सकेगी।

विभाग ने अधिकारियों को आवेदन से लेकर निरीक्षण और अंतिम निर्णय तक पूरी प्रक्रिया तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

25 minutes ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

30 minutes ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

33 minutes ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

33 minutes ago
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

40 minutes ago
अवैध बीयर तस्करी का खुलासा
Top News

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

43 minutes ago
भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा
Top News

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

43 minutes ago
कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी
Top News

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

about 1 hour ago
द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
Top News

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

about 1 hour ago
कृष्णबाग में मकान टूटे
Top News

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

about 1 hour ago
बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार
Top News

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे
Top News

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

about 1 hour ago
नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला
Top News

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

about 1 hour ago
बेटे ने की पिता की हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों
Top News

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

about 1 hour ago
बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री
Top News

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

about 1 hour ago
चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...
Top News

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी
Top News

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

about 2 hours ago
बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून
Top News

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

about 2 hours ago
खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए
Top News

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!