खबर
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत: निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 4:02 pm
शेयर करें:
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत

कृष्णबाग कॉलोनी में खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान

हाई कोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत, गिनती में ज्यादा निकले तो खुल गई पोल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कृष्णबाग कॉलोनी में नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान अपने आशियाने बचाने के लिए कुछ रहवासियों ने अनोखा तरीका अपनाया। निगम की टीम ने जिन मकानों को हाई कोर्ट के आदेश के चलते नहीं तोड़ना था उन पर लाल पेंट से गोल घेरा बनाकर अंग्रेजी में ‘H’ लिख दिया था।

यह देखकर कुछ रहवासियों ने भी अपने मकानों पर ऐसे ही निशान बना दिए। हालांकि, कार्रवाई समाप्त होने से पहले ही निगम अधिकारियों के सामने यह मामला उजागर हो गया और मकान बचाने की अंतिम कोशिश भी नाकाम हो गई।

सोमवार को पूरे इंदौर की निगाहें कृष्णबाग कॉलोनी पर टिकी हुई थीं। यहां सुबह 8 बजे से नगर निगम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की थी, जो दोपहर 3 बजे तक चलती रही। इस दौरान कई बार कार्रवाई का विरोध भी हुआ।

अपनी आंखों के सामने आशियाने उजड़ते देख कई परिवार फूट-फूटकर रो पड़े। रहवासियों ने अपने मकान बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन अदालती आदेश के चलते निगम की कार्रवाई जारी रही।

लाल पेंट से गोल घेरा बनाकर लिखा था ‘H’.... कार्रवाई के दौरान जिन मकानों को नहीं तोड़ने के आदेश मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दिए थे, उन मकानों पर नगर निगम की टीम ने लाल पेंट से गोल घेरा बनाकर अंग्रेजी में ‘H’ लिख दिया था। इसका आशय था कि इन मकानों को फिलहाल नहीं तोड़ना है, बल्कि होल्ड पर रखना है।

आशियाना बचाने के लिए चला अंतिम दांव... निगम की टीम द्वारा लगाए जा रहे निशानों को देखकर कुछ रहवासियों ने भी अपने मकान बचाने के लिए जुगाड़ लगाया। उन्होंने लाल पेंट लाकर अपने मकानों के बाहर ठीक वैसा ही गोल घेरा बनाया और उसके अंदर अंग्रेजी में ‘H’ लिख दिया। उन्हें उम्मीद थी कि निगम की टीम इन निशानों को देखकर उनके मकानों को छोड़ देगी।

दोपहर दो बजे गिनती शुरू हुई तो खुली पोल.... दोपहर करीब दो बजे निगम की टीम ने ध्वस्त किए गए मकानों और होल्ड पर रखे गए मकानों की गिनती शुरू की। इस दौरान अधिकारियों को आंकड़ों में अंतर नजर आया। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 22 मकानों को होल्ड किया जाना था, लेकिन मौके पर होल्ड के निशान वाले मकानों की संख्या इससे अधिक निकली।

दस्तावेजों से मिलान किया और फिर चला बुलडोजर... आंकड़ों में अंतर सामने आते ही निगम अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेज निकाले और होल्ड किए गए मकानों की दोबारा जांच शुरू की। दस्तावेजों से मिलान करने पर उन मकानों की पहचान हो गई, जिन पर रहवासियों ने स्वयं लाल पेंट से ‘H’ लिख दिया था।

इसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई समाप्त करने से पहले इन मकानों को भी ध्वस्त कर दिया। इस तरह अपने आशियाने बचाने के लिए रहवासियों द्वारा चला गया अंतिम दांव भी काम नहीं आया।

संबंधित समाचार

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा
Top News

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

8 minutes ago
भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा
Top News

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

8 minutes ago
कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी
Top News

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

11 minutes ago
द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
Top News

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

19 minutes ago
कृष्णबाग में मकान टूटे
Top News

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

24 minutes ago
बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार
Top News

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

24 minutes ago
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे
Top News

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

31 minutes ago
नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला
Top News

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

33 minutes ago
बेटे ने की पिता की हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

39 minutes ago
भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों
Top News

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

about 1 hour ago
बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री
Top News

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

about 1 hour ago
चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...
Top News

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी
Top News

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

about 1 hour ago
बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून
Top News

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

about 1 hour ago
खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए
Top News

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

about 1 hour ago
मलबे में दबे सपने
Top News

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

about 1 hour ago
ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत
Top News

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

about 1 hour ago
19 वर्षीय छात्रा की मौत
Top News

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

about 2 hours ago
चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...
Top News

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!