नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला: पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यौन मंशा से नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमले की श्रेणी में आता है। यदि परिस्थितियों और साक्ष्यों से यौन मंशा साबित होती है तो ऐसा कृत्य पॉक्सो एक्ट की धारा 7 के तहत अपराध माना जाएगा।
जस्टिस आलोक अवस्थी की एकलपीठ ने आरोपी की दोषसिद्धि और सजा बरकरार रखते हुए उसकी अपील खारिज कर दी। मामले में 28 अक्टूबर 2026 को अंतिम सुनवाई हुई थी, जबकि 16 नवंबर को आदेश जारी किया गया।
घर में अकेली पाकर की थी हरकत
अभियोजन के अनुसार, 23 सितंबर 2020 को आरोपी यूसुफ पीड़िता के घर में मिस्त्री का काम कर रहा था। परिजनों की गैरमौजूदगी में आरोपी ने नाबालिग का हाथ यौन मंशा से पकड़ लिया। विरोध करने के बावजूद उसने हाथ नहीं छोड़ा।
पीड़िता किसी तरह खुद को छुड़ाकर गैलरी में पहुंची और दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। बाद में पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद रावजी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
गवाही में मामूली अंतर से कमजोर नहीं होता मामला
हाईकोर्ट ने कहा कि आधिकारिक दस्तावेजों से पीड़िता का नाबालिग होना साबित हुआ है। उसकी गवाही भी महत्वपूर्ण तथ्यों पर एक जैसी रही। बयानों में मामूली अंतर स्वाभाविक हैं और इससे अभियोजन का मूल मामला प्रभावित नहीं होता।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यौन अपराधों के मामलों में पीड़िता की विश्वसनीय गवाही ही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त हो सकती है। प्रत्येक मामले में स्वतंत्र साक्ष्य से उसकी पुष्टि आवश्यक नहीं है।
आरोपी की दलील खारिज
आरोपी ने अपील में दलील दी थी कि केवल हाथ पकड़ने के आधार पर उसे दोषी ठहराना उचित नहीं है। हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इस दलील को स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने विशेष न्यायाधीश के फैसले में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं पाते हुए आरोपी की सजा बरकरार रखी।
संबंधित समाचार

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!