राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी: पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली में हुई 5.50 लाख रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ा। इनमें दो आरोपी इंदौर, एक मंदसौर और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
दरअसल, दिल्ली में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन माध्यम से 5.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। फरियादी की शिकायत पर दिल्ली के साउथ वेस्ट साइबर थाने में अपराध क्रमांक 559/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2), 318(4) और 340 में प्रकरण दर्ज किया गया था।
मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
प्रकरण की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। मामले में शामिल अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम इंदौर पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा।
दिल्ली और इंदौर पुलिस ने मिलकर की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक चेतन राणा और उनकी टीम ने लसूड़िया थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रकरण में फरार चल रहे चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
- गौरव सिंह (33), निवासी ग्राम पुर्बतोरी, पोस्ट छपता, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।
- विजय उर्फ व्योम उर्फ वरुण (36), निवासी विदुर नगर, हवा बंगला, द्वारकापुरी, इंदौर।
- दिनेश कुमार दांगी (36), निवासी ग्राम तिडवास, जिला मंदसौर।
- राज चौरसिया (22), निवासी कुमेड़ी काकड़, इंदौर।
चारों आरोपियों को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया
संयुक्त कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। साइबर ठगी के इस मामले में आरोपियों की अलग-अलग भूमिका को लेकर दिल्ली पुलिस आगे की जांच करेगी।
हालांकि, आरोपियों ने फरियादी को किस तरीके से ठगी का शिकार बनाया और ठगी की रकम में से कितनी राशि बरामद हुई है, इसकी जानकारी पुलिस ने अभी साझा नहीं की है।
अंतरराज्यीय अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस के साथ की गई यह संयुक्त कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है।
संबंधित समाचार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!