एसटीएफ की जांच में भी वही निकला: खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोधा एस्टेट गोलीकांड में खुलासा फर्स्ट ने दुबई कनेक्शन का खुलासा पहले ही कर दिया था। इसके बाद अब पूरी जांच उसी केंद्र में है। गौरतलब है कि इंदौर में रसूखदारों को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम से वसूली के लिए डराया-धमकाया जा रहा था, जिसके बाद भोपाल एसटीएफ ने इस सनसनीखेज मामले की जांच शुरू की थी।
उनकी पड़ताल में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि 1 करोड़ 56 लाख रुपए हवाला के जरिए दुबई पहुंचे और वहां से यूएसडीटी के जरिए राजस्थान वापस आए।
एसटीएफ ने यह सूचना क्राइम ब्रांच को दी जिसके बाद एसआईटी इस मनी-चेन की एक-एक कड़ी खंगाल रही है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि राजस्थान में यूएसडीटी किसके वॉलेट में पहुंची, किसने उसे कैश कराया और रकम आगे किन लोगों तक बांटी गई।
सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस गैंग के नाम पर रियल एस्टेट कारोबारी मनीष गोधा से 10 करोड़ रुपए की कथित फिरौती मांगी गई थी। इसी धमकी के बाद एसटीएफ ने संदिग्ध लेन-देन की पड़ताल शुरू की थी। जांच से जुड़े इनपुट में सामने आया कि 1 करोड़ 56 लाख रुपए हवाला नेटवर्क के जरिए दुबई भेजे गए।
इसके बाद दुबई से यह रकम यूएसडीटी में बदलकर राजस्थान पहुंची। यानी रकम का रास्ता सामान्य बैंकिंग लेन-देन से अलग था। अब एसआईटी इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों और रकम के अंतिम लाभार्थियों का पता लगाने में जुटी है।
1.56 करोड़ रुपए के हवाला से दुबई और वहां से यूएसडीटी के जरिए राजस्थान पहुंचने का इनपुट सामने आया है। एसआईटी वित्तीय कड़ियों की अलग-अलग पड़ताल कर रही है।
धमकी के बाद बदले कई मोबाइल नंबर, कॉलिंग नेटवर्क की जांच... धमकियां मिलने के बाद मनीष गोधा ने अपने कई मोबाइल नंबर बदल दिए थे। एसआईटी अब पुराने और नए नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, इंटरनेट कॉलिंग और लोकेशन की जानकारी जुटा रही है।
जांच का अहम सवाल यह है कि नंबर बदलने के बाद भी धमकी देने वालों को गोधा की गतिविधियों और ठिकानों की जानकारी कैसे मिलती रही। हैरी बॉक्सर से कथित संपर्क और कॉलिंग नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
धमकी और रैकी के नेटवर्क की भी पड़ताल, छात्रों ने नहीं किए थे फायर
करीब 10 महीने पहले मिली धमकी से जुड़े इनपुट भी जांच के दायरे में हैं। पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक देवास निवासी राहुल राठौर उर्फ राहुल बाबा ने गोधा के घर, ऑफिस और मंदिर की रैकी कर फोटो-वीडियो तथा लोकेशन भेजी थी। उसे यह काम नागदा के राजपाल चंद्रावत ने सौंपा था।
राजपाल का संपर्क हैरी बॉक्सर से तिहाड़ जेल में होने की बात भी सामने आई थी। राहुल राठौर और राहुल गोदारा अलग-अलग व्यक्ति हैं। अभी एसआईटी की जांच इस बिंदु पर भी चल रही थी कि कालोनी के गार्ड से कुछ छात्रों का विवाद हुआ था। कहीं उन्होने ही तो गोलियां नहीं चलाई थी। अब यह खुलासा हुआ है कि गोलियां चलाने वाले वह युवक नहीं थे।
नए मकान तक पहुंचा था गुर्गा, गार्ड से जुटाई थी जानकारी
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक राहुल गोदारा मनीष गोधा के सुमिती धाम कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान तक पहुंचा था। वहां उसने गार्ड से बातचीत कर आने-जाने वालों, सुरक्षा और मकान पर चल रहे कामकाज की जानकारी जुटाई थी। सूत्रों का दावा है कि इस रैकी के बाद उसके संपर्कों और गुर्गों को आगे की गतिविधियों के लिए निर्देश दिए गए थे।
फायरिंग के लिए शूटर और आदेश देने वाले की तलाश
गांधी नगर स्थित गोधा एस्टेट ऑफिस पर हुई फायरिंग में गार्ड प्रमोद पटेल के मुताबिक बदमाश ने ऑफिस के बाहर पांच और संत भवन के सामने तीन फायर किए थे। घटनास्थल से छह खाली कारतूस मिले। शुरुआती जानकारी में घटनास्थल पर एक शूटर दिखाई दिया, जबकि सुपर कॉरिडोर के फुटेज में हेलमेट पहने दो संदिग्ध नजर आने की बात सामने आई थी।
कुछ कैमरों के बंद होने और शूटर की स्पष्ट तस्वीर नहीं मिलने से पहचान की चुनौती बनी हुई है। अब एसआईटी के सामने 1.56 करोड़ रुपए के हवाला-यूएसडीटी रूट की पूरी जानकारी जुटाना अहम है। साथ ही यह भी पता लगाना है कि इस रकम का कथित फिरौती की मांग और गोधा एस्टेट पर हुई फायरिंग से क्या संबंध है।
धमकी किसने दी, रैकी की जानकारी किस तक पहुंची और फायरिंग का अंतिम आदेश किसने दिया इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!