भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा: नहीं टूटा मंदिर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआर-10 स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में कल सुबह से घरों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी। कोर्ट के आदेश पर 42 मकानों को हटाया गया। इन मकानों की रजिस्ट्री है और अधिकांश पर बैंक लोन भी है। 30 घरों को तोड़ने के बाद जब यहां पर स्थित मंदिर को हटाया जा रहा था तब लोगों ने भारी विरोध कर दिया।
कुछ लोगों ने यह भी बताया कि मंदिर के आसपास के घरों को तोड़ रही दो जेसीबी खराब हो गई, जिसके बाद काम रोक दिया गया। इस दौरान लोग एकजुट हो गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एसडीएम घनश्याम धनगर ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बढ़ते विरोध को देखते हुए वापस लौटना पड़ा। दोपहर तक भारी पुलिस बल मंदिर के आसपास मौजूद रहा, लेकिन मंदिर हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकी।
मन्नतें मांगने दूर-दूर से आते हैं लोग... कृष्णबाग कॉलोनी में स्थित मां कालका माता मंदिर में लोग दूर-दूर से मन्नतें मांगने आते हैं। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि यह मंदिर आस्था का मुख्य केंद्र है। यहां पर भागवत कथा, नवरात्रि महोत्सव से लेकर सभी आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। मंदिर को 25 वर्ष से अधिक प्राचीन बताया जा रहा है। पंडित धीरज त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 25 साल पहले मंदिर का निर्माण किया गया था।
मंदिर निर्माण के लिए जनसहयोग जुटाया गया। जनता ने जैसे-जैसे मदद की मंदिर बनता गया। लगभग 25 साल के दौरान यहां पर कभी भी किसी ने जमीन पर कोई दावा नहीं किया, न ही कोई मंदिर बनते वक्त जमीन से जुड़ा कोई मामला बताने आया। त्रिपाठी ने कहा कि जब मंदिर बन रहा था उस समय पर ही यह बात बताई जाना चाहिए थी।
संबंधित समाचार

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!