कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी: अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम और प्रशासन ने कई अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में कल पोकलेन लगाकर कृष्णबाग कॉलोनी के कई मकान एक साथ तोड़ दिए थे। कल जब ये मकान टूट रहे थे, तब एक भी कांग्रेसी यहां नहीं पहुंचा था और न ही कांग्रेस की ओर से कोई बयान जारी हुआ था। यह बयान जरूर जारी हुआ था कि टूटे मकानों के परिजन से आज पटवारी से मिलने पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज कृष्णबाग कॉलोनी पहुंचे। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, कांग्रेस नेता अमन बजाज, राजू भदौरिया, दिलीप सुरागे सहित अन्य भी पहुंचे। टूटे मकानों के दर्द से कराह रहे लोग पटवारी के सामने खुद को ठगा हुआ बता रहे थे।
मलबे पर खड़े होकर पटवारी, चौकसे सहित अन्य कांग्रेसियों ने रहवासियों के दर्द पर मरहम लगाने की कोशिश की। कल से लेकर आज तक कोई भाजपाई भी यहां झांकने नहीं पहुंचा था। जब मकान टूट गए तो लकीर पीटने कांग्रेसी पहुंचे।
लोग बोले- हमारा दोष क्या था?- इस दौरान लोग बोले कि हम बर्बाद और बेघर हो चुके हैं। हमें पूरी तरह ठगा गया है, हमारा दोष क्या था? निगम ने नक्शे पास किए, विद्युत मंडल ने कनेक्शन दिए, हमने नगर निगम को संपत्तिकर, जलकर और कचरा कर सहित सभी कर भरे, तब भी किसी ने हमें नहीं रोका कि हमने गलत जगह जमीन लेकर गलत निर्माण किया है। पटवारी ने पीड़ितों से बातचीत कर राहत का मरहम लगाया, बाकी कांग्रेसी चुपचाप खड़े रहे।
कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी, कोर्ट और वकील का खर्च भी उठाएगी- इस दौरान जीतू पटवारी ने पीड़ितों से कहा कि आपकी लड़ाई कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी और इसका पूरा खर्च कांग्रेस पार्टी उठाएगी। अच्छे से अच्छा वकील भी हम करेंगे।
इससे पहले कल पटवारी कलेक्टर से मुलाकात कर इस मामले पर चर्चा करेंगे। उसके बाद भी अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो पटवारी ने घेराव और अन्य प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। पटवारी ने कहा कि अगर आगे कुछ होता है, तो तोड़फोड़ के दौरान मैं खुद वहां खड़ा रहूंगा।
संबंधित समाचार

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!