वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब: बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
योग गुरु बाबा रामदेव के तीखे बयान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बाबा रामदेव पर पलटवार करने के बजाय उन्हें अपना बड़ा और अभिभावक बताया। साथ ही कहा कि वे संतों के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।
भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर बाबा रामदेव ने नाराजगी जताते हुए तीखी टिप्पणियां की थीं। इसके बाद दोनों के बयानों को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।
संत हमारे बड़े और अभिभावक हैं
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “हम संतों पर प्रतिक्रिया नहीं देते। वे हमारे बड़े, अभिभावक हैं और उन्होंने हमेशा हमें स्नेह दिया है।” उन्होंने बाबा रामदेव के साथ चार दिन पहले हुई मुलाकात का भी जिक्र किया।
चार दिन पहले मंच पर की थी हमारी तारीफ
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “चार दिन पहले पूज्य स्वामी जी स्टेज पर आए थे और हमारी बहुत तारीफ की थी। चार दिन बाद पूज्य स्वामी जी ने यह कहा। हम बुराई भी मानते हैं और तारीफ भी।”
राम-कृष्ण को लेकर दिए बयान से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी पर बाबा रामदेव ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने देवी-देवताओं की तुलना करने और सनातन धर्म के नाम पर की जा रही बयानबाजी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।
पलटवार करने से बचे बागेश्वर बाबा
बाबा रामदेव की तीखी टिप्पणियों के बावजूद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संयमित प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रामदेव के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की, बल्कि उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आलोचना और प्रशंसा दोनों को स्वीकार करने की बात कही है।
संबंधित समाचार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!