मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे: लौटे तो आशियाने मलबे में मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

रात 2.30 बजे घर पहुंचे परिवार, सुबह बुलडोजर ने उजाड़ दी जिंदगीभर की कमाई, स्टे वाले दिनेश यादव के मकान को भी तोड़ने का आरोप, बच्चों ने सेंव-परमल खाकर मिटाई भूख
12.50 लाख देकर खरीदा प्लॉट, अब न्याय के लिए भटक रहे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किसी ने 20 साल मजदूरी करके घर बनाया, किसी ने अपनी जिंदगीभर की जमा पूंजी प्लॉट खरीदने में लगा दी। इसी आशियाने को बचाने के लिए कृष्ण बाग कॉलोनी के करीब 70 महिला-पुरुष रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाने भोपाल पहुंचे थे।
उम्मीद थी कि उनकी बात सुनी जाएगी और घरों पर कार्रवाई रुक जाएगी, लेकिन रात 2.30 बजे इंदौर लौटे परिवारों को सोमवार सुबह अपने आशियाने बचाने का मौका तक नहीं मिला। बुलडोजर चला और देखते ही देखते घर मलबे में बदल गए। कई परिवारों के घरों में चूल्हे नहीं जले। छोटे बच्चों ने सेव, परमल और बिस्किट खाकर भूख मिटाई।
रहवासियों के मुताबिक पांच से छह किराए के वाहनों में सवार होकर महिला-पुरुष मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। वहां पुलिस उन्हें श्यामला हिल्स थाने ले गई। उनका आरोप है कि न्याय मांगने पहुंचे लोगों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। भाजपा पार्षद प्रतिनिधि महेश जोशी को जानकारी मिली तो वे थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
उनके हस्तक्षेप के बाद रहवासी बाहर आए। हालांकि मुख्यमंत्री से केवल चार लोगों की मुलाकात हो पाई। परिवार रात करीब 2.30 बजे इंदौर पहुंचे और सुबह होते ही उनके घरों पर बुलडोजर चल गया।
स्टे वाले मकान को भी तोड़ने का आरोप
कॉलोनी निवासी नारायण यादव ने बताया कि उन्होंने 2012 में राजेश राठौर से कृष्ण बाग सेक्टर-सी में दो प्लॉट खरीदे थे। एक प्लॉट उनके नाम पर था, जबकि दूसरा छोटे भाई दिनेश यादव के नाम पर था। दिनेश यादव के नाम वाले प्लॉट पर बने मकान को लेकर न्यायालय से स्टे मिला हुआ था।
नारायण का कहना है कि एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर की मौजूदगी में स्टे वाले मकान को चिह्नित कर निशान भी लगाए गए थे। इसके बावजूद सोमवार को मकान तोड़ दिया गया। परिवार को घर का सामान निकालने तक का समय नहीं मिला। अब परिवार का सवाल है कि जब न्यायालय से राहत मिली थी तो फिर मकान कैसे तोड़ दिया गया?
रहवासी आशा बाई ने बताया कि उन्होंने 2014 में मनोज नागर से 20 बाय 50 फीट का प्लॉट खरीदा था। तीन किस्तों में 12.50 लाख रुपए जमा कराए थे। उनका आरोप है कि पूरी रकम देने के बाद भी मनोज नागर ने सौदा निरस्त करने और जमा राशि में से 30 प्रतिशत काटकर बाकी पैसे लौटाने की बात कही।
समय मांगने पर उनके साथ अभद्रता की गई। आशा बाई का कहना है कि प्लॉट के पैसे मनोज नागर खुद गिनता था, जबकि दस्तावेजों पर हस्ताक्षर राजेश राठौर से करवाता था।
खरगोन से आए, मजदूरी कर जोड़ा पैसा, अब सिर पर छत भी नहीं
कॉलोनी के कई परिवार करीब 20 साल पहले खरगोन जिले से रोजगार की तलाश में इंदौर आए थे। किसी ने मजदूरी की तो किसी ने छोटे-मोटे काम करके परिवार पाला। धीरे-धीरे पैसे जोड़े और प्लॉट खरीदकर मकान बनाए। रहवासी दिनेश राठौर ने बताया कि पिछले 8 से 10 दिनों से लोग काम पर नहीं जा पा रहे हैं।
बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। सोमवार की कार्रवाई के बाद कई परिवारों के पास रहने की जगह तक नहीं बची। घरों में रखा सामान मलबे के नीचे दब गया। जिन बच्चों के लिए माता-पिता ने जिंदगीभर मेहनत की, उन्हीं बच्चों को अब भूख मिटाने के लिए सेव, परमल और बिस्किट पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
कॉलोनी के सौदों में मनोज नागर की भूमिका पर आरोप
रवि नंदवाल का आरोप है कि कॉलोनी के कथित मालिक मनोज नागर ने राजेश राठौर को पावर ऑफ अटॉर्नी देकर सौदे करवाए। पहले नोटरी पर विक्रय लेख और बाद में रजिस्ट्री हुई। पूरी रकम चुकाने का दावा भी लोगों ने किया है। जगदीश जाधव का आरोप है कि राजेश राठौर और कमल सोलंकी को नौकरी पर रखकर मनोज नागर ने प्लॉट बिक्री का ताना-बाना बनाया।
बिजली के खंभे भी गिरे- कार्रवाई में बिजली कंपनी को भी नुकसान हुआ। तुलसी नगर जोन के लाइनमैन अशोक दांगी ने बताया कि कनेक्शन काटने के बाद भी बुलडोजर की चपेट से कई खंभे गिर गए और केबल टूट गई। देर रात टीम मौके ने बिजली आपूर्ति बहाल की।
कृष्ण बाग के इन परिवारों ने मेहनत की कमाई से प्लॉट खरीदे, रकम चुकाई और घर बनाए। अब वे पूछ रहे हैं कि जमीन के सौदों में यदि गड़बड़ी हुई तो उसकी सजा उन परिवारों को क्यों मिली, जिन्होंने अपनी पूरी जमा पूंजी लगा दी? मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने के बाद भी अगर परिवारों को उजड़ा हुआ घर मिलता है, तो उनकी सुनवाई आखिर कहां होगी?
संबंधित समाचार

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!