अवैध बीयर तस्करी का खुलासा: दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
झाबुआ में अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाई जा रही बीयर की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी है। रावटी थाना पुलिस ने दो वाहनों से 100 पेटी बीयर बरामद की है।
एक आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि 3 से 4 लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बीयर के साथ पिकअप और एक्सयूवी 500 सहित कुल 22 लाख 88 हजार रुपए का माल जब्त किया है।
100 पेटी बीयर बरामद
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि दो वाहनों में अवैध शराब भरकर रतलाम से झाबुआ की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवापाड़ा के पास चैनपुरा मार्ग पर घेराबंदी की।
इस दौरान पिकअप क्रमांक MP 11 G 4706 और एक्सयूवी 500 कार क्रमांक MP 09 CV 7770 को रोककर तलाशी ली गई। दोनों वाहनों से 100 पेटी बीयर बरामद हुई।
पिकअप सवार फरार, एक्सयूवी से एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को देखकर पिकअप में सवार 3 से 4 लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। वहीं, एक्सयूवी में मौजूद एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।
रावटी थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश पिता उदयसिंह निनामा के रूप में हुई है। वह झाबुआ जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र के परवलिया गांव का निवासी है।
पुलिस ने दोनों वाहन और बीयर जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। उससे पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
बिरियाखेड़ी से लाई गई थी बीयर की खेप
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीयर की खेप रतलाम शहर के बिरियाखेड़ी क्षेत्र से भरी गई थी। इसे झाबुआ जिले में अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि तस्कर चेन सिस्टम के जरिए अलग-अलग लोगों तक शराब पहुंचाते थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
साथ ही इस कारोबार से जुड़े मुख्य लोगों और शराब की सप्लाई के नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!