बेटे ने की पिता की हत्या: बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के जामला गांव में पिता की हत्या के मामले में फरार बेटे को बाग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी अनिल मोरी को पुलिस ने आगर के जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बैल जोतने वाली लकड़ी की जोड़ी भी जब्त की है। आरोपी को न्यायालय कुक्षी में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर की शाम तेरसिंह ने सूचना दी थी कि उनके भतीजे कुंवरसिंह मोरी (45) की उनके बड़े बेटे अनिल ने आपसी विवाद के बाद लट्ठ से पीटकर हत्या कर दी है। कुंवरसिंह का शव घर के दरवाजे पर पड़ा हुआ था।
मामूली कहासुनी के बाद किया हमला
पुलिस जांच में सामने आया कि अनिल इंदौर में मजदूरी करता था और छोटी दिवाली मनाने के लिए गांव आया हुआ था। रविवार शाम पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
विवाद बढ़ने पर अनिल ने बैल जोतने में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की जोड़ी से पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण कुंवरसिंह की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा
घटना की सूचना मिलते ही बाग पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। अगले दिन मृतक के शव का बाग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस टीम ने तलाश के दौरान आगर के जंगल में घेराबंदी कर अनिल (22) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अनिल ने आपसी विवाद के बाद लकड़ी की जोड़ी से पिता पर हमला करने की बात स्वीकार की है। वारदात में इस्तेमाल लकड़ी की जोड़ी भी जब्त कर ली गई है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत, उपनिरीक्षक प्रमिला जमरे, उपनिरीक्षक नवलसिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक दशरथसिंह चौहान और कमलेश राठौड़िया सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
संबंधित समाचार

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!