खबर
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल: आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 5:18 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआर-10 स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में मकानों पर बुलडोजर चलने के बाद अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तोड़े गए मकानों के मलबे से प्लास्टिक के बोरों में भरे देशी शराब के हजारों नए लेबल मिलने की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि इन लेबलों पर शराब की सप्लाई का क्षेत्र धार जिला अंकित है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में शराब के नए लेबल इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में कैसे पहुंचे और इन्हें यहां किस उद्देश्य से रखा गया था?

प्लास्टिक के बोरों में भरे मिले हजारों लेबल
कृष्णबाग कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद मकानों के मलबे से प्लास्टिक के बोरों में बड़ी संख्या में देशी शराब के लेबल मिले हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक ये लेबल नए हैं और इनका इस्तेमाल नहीं हुआ है। इतनी बड़ी संख्या में लेबल मिलने से मामला जांच का विषय बन गया है।

लेबल पर धार जिले का उल्लेख, कंपनी का नाम भी दर्ज
मलबे से मिले लेबलों पर 'देशी मदिरा प्लेन 50 U.P.' और '180 ML' लिखा हुआ है। इसके अलावा सप्लाई क्षेत्र के रूप में जिला धार अंकित है। इन लेबलों पर धार जिले के सेजवाया स्थित ग्रेट गैलियन वेंचर्स लिमिटेड का नाम भी दर्ज है।

अब सवाल यह है कि धार जिले में सप्लाई के लिए अंकित शराब के ये लेबल इंदौर की एक रहवासी कॉलोनी में कैसे पहुंचे? इन्हें यहां कौन लेकर आया और किस उद्देश्य से इतनी बड़ी संख्या में रखा गया था?

कहीं नकली शराब के कारोबार से तो नहीं जुड़ा मामला?
हजारों की संख्या में नए लेबल मिलने के बाद नकली शराब के संभावित कारोबार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, महज लेबल मिलने से किसी अवैध कारोबार की पुष्टि नहीं होती है। यह जांच का विषय है कि लेबल असली हैं या नकली और इनका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

इन सवालों के जवाब जरूरी
धार जिले की सप्लाई वाले शराब के लेबल इंदौर कैसे पहुंचे? इतनी बड़ी संख्या में नए लेबल किसने और क्यों रखे थे? इन लेबलों की छपाई कहां हुई थी? क्या इनका परिवहन और भंडारण अधिकृत था? क्या इनका किसी अवैध शराब कारोबार से कोई संबंध है?

हाईकोर्ट के आदेश के बाद चला था बुलडोजर
गौरतलब है कि 23 नवंबर 2026 को ग्राम खजराना के अंतर्गत एमआर-10 स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में हाईकोर्ट के आदेश के पालन में प्रशासन और नगर निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।

रिपोर्टों के मुताबिक, 19 रहवासियों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली थी, जबकि शेष मकानों पर बुलडोजर चलाया गया था। अब इन्हीं मकानों के मलबे से शराब के हजारों लेबल मिलने का मामला सामने आया है।

पुलिस और आबकारी विभाग की जांच से सामने आएगी सच्चाई
मलबे में मिले शराब के लेबलों की वास्तविकता, उनकी आपूर्ति और भंडारण की जांच से पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस, आबकारी विभाग और संबंधित कंपनी का आधिकारिक पक्ष उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

संबंधित समाचार

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र
Top News

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

8 minutes ago
भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी
Top News

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

17 minutes ago
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में
Top News

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

30 minutes ago
वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

31 minutes ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब
Top News

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

about 1 hour ago
राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी
Top News

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

about 1 hour ago
मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

about 1 hour ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

about 2 hours ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

about 2 hours ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

about 2 hours ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

about 2 hours ago
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

about 2 hours ago
अवैध बीयर तस्करी का खुलासा
Top News

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

about 2 hours ago
भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा
Top News

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

about 2 hours ago
कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी
Top News

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

about 2 hours ago
द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
Top News

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

about 2 hours ago
कृष्णबाग में मकान टूटे
Top News

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

about 2 hours ago
बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार
Top News

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे
Top News

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!