भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों: रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान
KHULASA FIRST
संवाददाता

42 परिवार हो गए बेघर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कृष्णबाग में जो हुआ, वो सिर्फ बुलडोजर की कार्रवाई नहीं है, ये सरकारी सिस्टम पर सबसे बड़ा सवाल है। मकानों की रजिस्ट्री थी। बैंक से लोन भी था। नगर निगम में टैक्स भी जमा कर रहे थे, फिर भी कल प्रशासन का बुलडोजर चला और 42 मकान जमींदोज कर दिए गए।
तो फिर खरीदार दोषी कैसे हो गया?
रहवासियों के यही सवाल हैं कि अगर हमारे मकानों की रजिस्ट्री फर्जी थी, तो रजिस्ट्रार ऑफिस ने रजिस्ट्री की ही क्यों
अगर मकान अवैध था तो बैंक ने लोन क्यों दिया?
अगर कॉलोनी अवैध थी, तो नगर निगम ने सालों तक टैक्स क्यों लिया?
घर गया, कर्ज रह गया
कृष्णबाग के लोगों ने जमीन ऐसे ही नहीं खरीदी। उन्होंने सरकारी रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर रजिस्ट्री कराई, स्टांप ड्यूटी भरी, दस्तावेज प्रस्तुत किए। अगर जमीन विवादित थी, तो सिस्टम ने उस समय क्यों नहीं रोका?, बैंक ने लोन दिया, यानी बैंक ने भी कागज सही माने।
रहवासियों ने मकान बनाने के लिए बैंक से लोन लिया। बैंक ने जमीन के कागज, रजिस्ट्री, नक्शा सब चेक करके ही लोन पास किया। मकान टूट गया, लेकिन लोन की किस्त अभी भी बाकी है। घर गया, कर्ज रह गया। यही सबसे बड़ा दर्द है।
खुलासा फर्स्ट के 3 सवाल
1. रजिस्ट्री, लोन और टैक्स-तीनों सरकारी सिस्टम से हुए तो सिर्फ जनता ही गलत कैसे?
2. जिस भूमाफिया ने प्लॉट बेचे, वो आज भी आजाद क्यों है?
3. 2021 में ही टीएमसी और भवन अनुमतियां निरस्त हो गई थीं, तो तब कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
नगर निगम सालों तक टैक्स लेता रहा
रहवासी सालों से नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स और पानी का टैक्स जमा कर रहे थे। नगर निगम ने टैक्स की रसीद दी, यानी एक तरह से मकान को मान्यता दी। अब वही नगर निगम का रिमूवल विभाग बुलडोजर लेकर पहुंच गया।
...तो सजा किसे मिलनी चाहिए थी?
सूत्रों के अनुसार, ये जमीन सर्वे नंबर 66/2 की है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने अवैध रूप से कृष्णबाग कॉलोनी काटकर प्लॉट बेच दिए।
गुनाह बेचने वाले ने किया, लेकिन एफआईआर बेचने वाले पर नहीं हुई। बुलडोजर खरीदने वाले के घर पर चला, बेघर गरीब परिवार हुआ।
पीड़ितों की आवाज
रहवासी नारायण यादव और गौरी सिंह का कहना है कि हमारा पक्ष नहीं सुना गया, दस्तावेज देने का मौका नहीं दिया गया। जिन्होंने प्लॉट बेचे, उन पर कार्रवाई नहीं हुई। पंकज तिवारी के नेतृत्व में रहवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ एफआईआर और तत्कालीन तहसीलदार व एसडीओ की भूमिका की जांच की मांग की है।
दंड निर्दोषों को क्यों?
ये कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर हुई है। एसडीएम का कहना है कार्रवाई कोर्ट के आदेशानुसार हुई, लेकिन रहवासियों का सवाल आज भी कायम है रजिस्ट्री, लोन, टैक्स सब सही था, तो सजा बेकसूरों को क्यों?
संबंधित समाचार

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!