बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार: बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी
एक ओर ग्रामीण विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए आज भी बांस-बल्लियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के पिपरिया शुक्ल गांव में बेलकुंड नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से ग्रामीण जोखिम उठाकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
व्यवस्था से वर्षों तक उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीण अब आपसी सहयोग और श्रमदान से खुद अस्थायी पुल बनाते हैं। ग्रामीणों की यह पहल जहां सामूहिक एकजुटता की मिसाल है, वहीं बुनियादी सुविधाओं के अभाव और सरकारी विकास के दावों को भी आईना दिखाती है।
सरकारी पुल का इंतजार, ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता
बेलकुंड नदी पर स्थायी पुल बनाने की मांग ग्रामीण कई दशकों से कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें आश्वासन तो मिले, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
हर साल मानसून के बाद ग्रामीण आपसी सहयोग से लकड़ी और बांस-बल्लियां जुटाते हैं।
श्रमदान कर अस्थायी पुल तैयार करते हैं, ताकि नदी के दूसरी ओर आवागमन हो सके।
ग्रामीणों की मेहनत से रास्ता तो बन जाता है, लेकिन सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होती। जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता विशेष रूप से जोखिम भरा है।
आस्था के रास्ते में भी खड़ी है अव्यवस्था
बेलकुंड नदी के दूसरी ओर देवी मंदिर स्थित है, जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है।
स्थानीय मान्यता के अनुसार मंदिर का निर्माण रातोंरात देवी शक्ति के प्रभाव से हुआ था।
सालभर श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। लेकिन सुरक्षित रास्ता नहीं होने से उन्हें अस्थायी पुल का सहारा लेना पड़ता है।
बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर खतरा और बढ़ जाता है।
एक पुल की कमी, चार जिलों की परेशानी
गर्रा घाट में बेलकुंड नदी पर बना छोटा पुल भी ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी का कारण है। ग्रामीणों के मुताबिक, यह मार्ग चार जिलों को जोड़ता है।
बारिश के दौरान पुल के ऊपर पानी आने से आवागमन बंद हो जाता है।
लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। व्यापारिक गतिविधियों के साथ आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़े पुल के निर्माण की घोषणाएं हुईं, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ।
ग्रामीण विकास के दावों को आईना दिखाते सवाल
- दशकों से मांग के बावजूद पक्के पुल का निर्माण क्यों नहीं हुआ?
- ग्रामीणों को अपनी मेहनत और संसाधनों से पुल क्यों बनाना पड़ रहा है?
- चार जिलों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग की अनदेखी क्यों हो रही है?
- क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है?
- पुल निर्माण की घोषणाएं जमीन पर कब उतरेंगी?
एसडीएम ने दिया समस्या दिखवाने का भरोसा
ग्रामीण श्याम किशोर शुक्ला, रमेश उरमलिया, रामराज पटेल, बलिराम बर्मन, पुन्नू बर्मन, संदीप सेन, संतोष यादव, पप्पू बर्मन, अभिषेक पटेल और वीरेंद्र पटेल ने प्रशासन से स्थायी पुल निर्माण की मांग की है।
एसडीएम निधि गोहल ने कहा कि पिपरिया शुक्ल गांव में बांस-बल्लियों से बने पुल के सहारे लोगों के आवागमन और मंदिर जाने की जानकारी मिली है।
मामले को गंभीरता से दिखवाया जाएगा।
ग्रामीणों ने पिपरिया शुक्ल के देवी मंदिर मार्ग और गर्रा घाट, दोनों स्थानों पर स्थायी पुल बनाने की मांग की है।
ग्रामीणों का श्रमदान सराहनीय, लेकिन व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
ग्रामीणों ने अपने सामूहिक प्रयासों से साबित किया है कि इच्छाशक्ति और आपसी सहयोग से कठिन परिस्थितियों में भी रास्ता निकाला जा सकता है।
लेकिन उनका श्रमदान सरकारी जिम्मेदारी का विकल्प नहीं बन सकता।
ग्रामीण विकास की वास्तविक तस्वीर केवल सरकारी घोषणाओं और योजनाओं के आंकड़ों से नहीं, बल्कि गांवों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं से सामने आती है।
जिस गांव में लोगों को नदी पार करने के लिए खुद बांस-बल्लियों का पुल बनाना पड़े, वहां विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की दूरी समझना मुश्किल नहीं है।
संबंधित समाचार

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!