विकास के नाम पर लाखों खर्च: निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी
ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर खर्च हो रही लाखों रुपए की सरकारी राशि का जमीनी स्तर पर कितना उपयोग हो रहा है, इसकी बानगी रामपुर नैकिन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चोभरा में देखने को मिली है।
यहां करीब 14 लाख रुपए की लागत से बनी सीसी सड़क एक साल के भीतर ही उखड़ने लगी है। वहीं नाली निर्माण में भी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
ग्रामीणों ने सरपंच रामस्वरूप यादव और सब इंजीनियर अमर सिंह पर मिलीभगत कर बिना प्रस्ताव के मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है।
मंगलवार को ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सीईओ से शिकायत कर करीब छह निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और वास्तविकता की जांच कराने की मांग की।
लाखों का बजट, फिर भी घटिया निर्माण का आरोप
ग्रामीणों के मुताबिक, पंचायत में करीब छह लाख रुपए की लागत से तीन नाडेप, 14 लाख रुपए से सीसी सड़क और तीन लाख रुपए से नाली का निर्माण कराया गया है।
इन निर्माण कार्यों पर करीब 23 लाख रुपए खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को समस्याओं से निजात नहीं मिली है।
सड़क की खराब हालत ने निर्माण की गुणवत्ता और मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सुविधा के बजाय मुसीबत बनी नाली
गांव के 80 वर्षीय रामभद्र ने बताया कि नाली का निर्माण गलत दिशा में किया गया है। पानी की निकासी पुल की ओर होनी चाहिए थी, लेकिन अब उल्टी दिशा में पानी बहने से उनके घर में घुसने का खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान सब इंजीनियर सहित कोई भी अधिकारी निरीक्षण करने नहीं पहुंचा।
निर्माण से लेकर भुगतान तक सवालों के घेरे में
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और सब इंजीनियर की मिलीभगत से मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराए जाते हैं। इसके बाद मूल्यांकन कराकर राशि का भुगतान भी करवा दिया जाता है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्यों की तकनीकी और वित्तीय जांच कराने के साथ दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सब इंजीनियर बोले—मूल्यांकन करना मेरा दायित्व
आरोपों पर सब इंजीनियर अमर सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों का मूल्यांकन करना उनका दायित्व है। यदि कार्य हुआ है तो उसका मूल्यांकन कर भुगतान किया जाएगा। किसी को शिकायत करनी है तो वह कर सकता है।
कार्रवाई के प्रस्ताव भेजे, फिर भी कार्रवाई नहीं
रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के सीईओ डॉ. हरीश केसरवानी ने बताया कि सब इंजीनियर अमर सिंह के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए कई बार प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन जिला पंचायत स्तर से अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
पंचायत के विकास कार्यों पर पांच बड़े सवाल
14 लाख की सीसी सड़क एक साल में क्यों उखड़ने लगी?
क्या निर्माण कार्यों के लिए विधिवत प्रस्ताव पारित किए गए थे?
नाली निर्माण से पहले पानी की निकासी का आकलन क्यों नहीं किया गया?
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच और मूल्यांकन किस आधार पर हुआ?
पूर्व में भेजे गए कार्रवाई के प्रस्तावों पर निर्णय क्यों नहीं हुआ?
फिलहाल ग्रामीणों के आरोपों की पुष्टि निष्पक्ष जांच के बाद ही हो सकेगी।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!