द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी के सब्जी विक्रेताओं ने मांग की है कि उन्हें उनकी दुकानें फूटी-कोठी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की अनुमति दी जाए। इस क्षेत्र में महापौर व क्षेत्रीय विधायक के बीच की लड़ाई का खामियाजा सब्जी विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है।
पीड़ित विक्रेताओं की समस्या को लेकर कांग्रेस द्वारा सोमवार शाम इंदौर नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा निगम द्वारा इन सब्जी व्यापारियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। जब पहले से ही सारी बात हो गई थी और महापौर ने घोषणा भी कर दी थी, तो फिर फ्लाईओवर के नीचे इन्हें दुकानें लगाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही?
निगम द्वारा शहर में राजकुमार मिल रेलवे ओवरब्रिज, भंडारी मिल रेलवे ओवरब्रिज, बंगाली चौराहा फ्लाईओवर के नीचे सब्जी मंडी लगाई गई है। इसी तरह फूटी कोठी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे भी सब्जी व्यापारियों को अपना कारोबार करने की अनुमति दी जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान द्वारकापुरी चौराहा के सब्जी विक्रेताओं ने अपना दर्द व्यक्त करते हुए कहा महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्र की विधायक मालिनी गौड़ के बीच चल रहे संघर्ष के कारण उनका नुकसान हो रहा है। महापौर ने घोषणा कर दी थी कि हम लोगों को ब्रिज के नीचे दुकान लगाने की अनुमति दी जाएगी।
अब विधायक के विरोध पर नगर निगम बैक फुट पर आ गया और हमें दुकान लगाने की अनुमति इस स्थान पर नहीं देते हुए निगम द्वारा यहां से दूर चंदन नगर में ऐसे स्थान पर दुकानें लगाने के लिए कहा जा रहा है जहां हमारा कारोबार नहीं चलेगा।
निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कहा ठेले-गुमटी वाले गरीब सब्जी विक्रेताओं के लिए संघर्ष करने हेतु कांग्रेस हमेशा तैयार है। निगम द्वारा पीली गैंग के माध्यम से गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पार्षद यशस्वी पटेल, राजेश शर्मा, पार्षद राजू भदौरिया, सादिक गर्ग, अनवर दस्तक, रफीक खान, सीमा सोलंकी, अंसाफ अंसारी, अमित पटेल, सोनिला मिमरोट, देवेंद्र यादव, राजेश चौकसे, राजा चौकसे, प्रमोद द्विवेदी, शैलेश गर्ग, रविकांत मिश्रा व अमन बजाज ने भी संबोधित किया।
कांग्रेसियों ने सब्जी व्यापारियों के साथ घोषणा की कि मंगलवार सुबह 10 बजे ब्रिज के नीचे दुकानें लगाएंगे। प्रदर्शन के बाद अपर आयुक्त मनोज कुमार पाठक को निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
संबंधित समाचार

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!