खबर
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह: क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महज 10 हजार रुपए के लालच में अपना बैंक खाता दूसरे को सौंपना लोगों को साइबर ठगी के नेटवर्क का हिस्सा बना रहा है। क्राइम ब्रांच ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो लोगों को रकम का लालच देकर उनके बैंक खाते हासिल करता और फिर देशभर में साइबर ठगी से मिली रकम इन्हीं खातों में मंगवाता था।

पुलिस ने मंगलवार को रतलाम निवासी मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ पंकज मीणा को गिरफ्तार किया है। वहीं, अपना बैंक खाता बेचने वाले इंदौर निवासी अंशु के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

फेडरल बैंक के खाते से खुली म्यूल अकाउंट की परत... एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद फेडरल बैंक के एक संदिग्ध म्यूल अकाउंट की जांच शुरू की गई थी। तकनीकी पड़ताल में खाते का मूल धारक इंदौर निवासी अंशु निकला।

पूछताछ में पता चला कि अंशु ने 10 हजार रुपए लेकर अपने बैंक खाते का पूरा संचालन रतलाम जिले के आलोट की मीना कॉलोनी निवासी पप्पू उर्फ पंकज मीणा पुत्र काशीराम मीणा को सौंप दिया था।

इसके बाद पंकज इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम हासिल करने के लिए कर रहा था। खाते में देश के अलग-अलग हिस्सों से ठगी की रकम आने के इनपुट मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस खाते के जरिए कितनी रकम का लेन-देन हुआ और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

दो राज्यों में दर्ज मिली साइबर ठगी की शिकायतें... जांच में इस बैंक खाते के खिलाफ तमिलनाडु और तेलंगाना में भी साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें तमिलनाडु के कल्लाकुरिची साइबर क्राइम थाने और तेलंगाना के मलकाजगिरी साइबर क्राइम थाने में दर्ज मामले शामिल हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला कि पंकज ने इसी तरीके से कई अन्य लोगों को 10-10 हजार रुपए देकर उनके बैंक खाते हासिल किए थे। इन खातों का इस्तेमाल भी साइबर फ्रॉड की रकम के लेन-देन में किया गया।

संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

15 minutes ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

24 minutes ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

31 minutes ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

31 minutes ago
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

38 minutes ago
अवैध बीयर तस्करी का खुलासा
Top News

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

41 minutes ago
भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा
Top News

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

41 minutes ago
कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी
Top News

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

44 minutes ago
द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
Top News

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

about 1 hour ago
कृष्णबाग में मकान टूटे
Top News

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

about 1 hour ago
बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार
Top News

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे
Top News

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

about 1 hour ago
नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला
Top News

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

about 1 hour ago
बेटे ने की पिता की हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों
Top News

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

about 1 hour ago
बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री
Top News

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

about 1 hour ago
चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...
Top News

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी
Top News

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

about 2 hours ago
बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून
Top News

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

about 2 hours ago
खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए
Top News

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!