एसीबी की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
दमोह प्रधान डाकघर में पदस्थ उप मंडलीय डाक निरीक्षक विनय शंकर अग्रवाल को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कराने के बदले रिश्वत मांगी
आरोप है कि अधिकारी ने एक कर्मचारी को दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कराने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई जबलपुर की टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।
न्यायिक हिरासत में भेज दिया
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के दमोह स्थित कार्यालय और सागर स्थित आवास पर भी तलाशी ली। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 7 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
10 हजार से शुरू हुई मांग, 8 हजार में तय हुआ सौदा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता हितेश ने सीबीआई जबलपुर में अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया कि दमोह प्रधान डाकघर के उप मंडलीय डाक निरीक्षक विनय शंकर अग्रवाल ने उसे ड्यूटी पर दोबारा ज्वाइनिंग कराने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 8 हजार रुपए तय हुई।
कार्यालय की दराज से मिले रिश्वत के रुपए
शिकायत का सत्यापन करने के बाद सीबीआई की एसीबी जबलपुर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय कार्रवाई के दौरान जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे पकड़ लिया।
रिश्वत के 8 हजार रुपए आरोपी के कार्यालय में टेबल की दराज से बरामद किए गए।
दमोह कार्यालय और सागर के घर पर तलाशी
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। दमोह स्थित डाकघर कार्यालय और सागर स्थित उसके आवास पर दस्तावेजों की जांच की गई।
सीबीआई ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगालते हुए मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी विनय शंकर अग्रवाल को विशेष न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे 7 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!