खबर
Top News

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!: इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 12:40 pm
शेयर करें:
सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर शराब दुकान संचालित किए जाने का एक और मामले का खुलासा हुआ है। चोइथराम क्षेत्र के पिपल्याराव गांव में सर्वे नंबर 32/2 और 32/3 की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है।

नायब तहसीलदार, जूनी इंदौर के समक्ष चली बेदखली की कार्रवाई के बाद कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रशासन के आदेश के अनुसार, संबंधित कब्जाधारियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है और उन्हें सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाने पर आगे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

भुल्लर के कब्जे में 0.860 हेक्टेयर जमीन
प्रशासन के समक्ष हुई कार्रवाई में सामने आया कि सर्वे नंबर 32/2 की करीब 0.860 हेक्टेयर जमीन पर राजेंद्र सिंह भुल्लर का कब्जा पाया गया।

आरोप है कि इस जमीन पर शराब दुकान के अलावा अहाता, मजदूरों के आवास और रेस्टोरेंट जैसी संरचनाएं भी बनाई गई हैं।

प्रशासन ने इस मामले में भुल्लर पर 1 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है। साथ ही सात दिन के भीतर जमीन से कब्जा हटाने का आदेश दिया गया है।

बताया गया है कि इस जमीन की बाजार कीमत 70 करोड़ रुपए से अधिक है। हालांकि जमीन की वास्तविक सरकारी कीमत और बाजार मूल्य का निर्धारण संबंधित राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर होता है।

शराब दुकान का लाइसेंस किसी और के नाम
मामले में एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी सामने आया है कि संबंधित शराब दुकान का लाइसेंस महेश जायसवाल, निवासी राजगढ़ के नाम बताया गया है। उन्होंने आबकारी विभाग से शराब दुकान का ठेका लिया है।

वहीं प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार जिस जमीन पर दुकान संचालित की जा रही है, वहां कब्जे और निर्माण का मामला राजेंद्र सिंह भुल्लर से जुड़ा है। इसी आधार पर सरकारी जमीन के उपयोग को लेकर बेदखली की कार्रवाई की गई है।

हाईकोर्ट के आदेश का दिया था हवाला
प्रशासन की कार्रवाई के दौरान राजेंद्र सिंह भुल्लर की ओर से जवाब प्रस्तुत किया गया था। इसमें 2018 में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए एक आदेश का हवाला दिया गया था।

हालांकि, प्रशासन ने इस आधार को स्वीकार नहीं किया और बेदखली की कार्रवाई के साथ अर्थदंड लगाने का आदेश जारी किया।

चार अन्य लोगों के कब्जे भी मिले
इसी प्रकरण में प्रशासन को सरकारी जमीन के अन्य हिस्सों पर भी अतिक्रमण मिला। चार अन्य कब्जाधारियों पर 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। सभी को सात दिन में कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

हरीश कुमार मदान पर सर्वे नंबर 32/2 में करीब 0.024 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर रेस्टोरेंट बनाने का मामला सामने आया।

सतपाल सिंह सलूजा पर सर्वे नंबर 32/2 की करीब 0.013 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर उसे राजरतन ट्रेवल्स को किराए पर देने की बात सामने आई।

हरभजन कौर और गुरमीत कौर पर सर्वे नंबर 32/3 की करीब 0.023 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर रेस्टोरेंट बनाए जाने का मामला सामने आया।

वहीं अनिल कुमार दास पर सर्वे नंबर 32/3 की करीब 0.017 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर कार बाजार संचालित करने का मामला दर्ज किया गया है।

सात दिन में कब्जा नहीं हटाया तो जेल की कार्रवाई
नायब तहसीलदार ने मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 248 के तहत बेदखली की कार्रवाई की है। आदेश में सीमांकन और जांच के बाद सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाए जाने का उल्लेख किया गया है।

कब्जाधारियों को सात दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं करने पर नियमानुसार सिविल जेल भेजने की कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।

श्रीराम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान का मामला
इधर, सिरपुर ग्राम में श्रीराम मंदिर के नाम दर्ज जमीन, जिसके व्यवस्थापक कलेक्टर बताए जाते हैं, वहां शराब दुकान संचालित होने का मामला भी चर्चा में है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस जमीन पर लंबे समय से शराब दुकान संचालित होने की बात सामने आई है।

बताया गया है कि दुकान के लिए लाइसेंसी शराब ठेकेदार से करीब 36 लाख रुपए सालाना किराया लिया जा रहा था। इस मामले को उठाए जाने के बाद प्रशासन की ओर से दुकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया है।

अब तहसीलदार ने आबकारी विभाग को भी पत्र जारी कर संबंधित शराब दुकान को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी जमीन पर शराब दुकानों को लेकर बढ़े सवाल
चोइथराम और सिरपुर के मामलों के सामने आने के बाद सरकारी जमीन के उपयोग और शराब दुकानों के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासन ने चोइथराम मामले में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि सिरपुर मामले में आबकारी विभाग को दुकान दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार

हाईकोर्ट का फैसला
Top News

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

30 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

39 minutes ago
उप मुख्यमंत्री एक्शन में
Top News

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

about 1 hour ago
एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 18 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 18 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 19 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 19 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 20 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 20 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 20 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 20 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 20 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 21 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 21 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 21 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 21 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 21 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 21 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 21 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!