लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
मध्यप्रदेश वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन में रिश्वतखोरी के मामले में लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए ब्रांच मैनेजर भरत यादव और सर्वेयर विपिन सिंह को जांच के दायरे में लिया।
इतनी रिश्वत मांगी थी
आरोप है कि मूंग की अंतिम TC (ट्रांसपोर्ट कम्पलीट) की NOC जारी करने के बदले दोनों ने कुल 1 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया
मंगलवार को तय सौदे के तहत सर्वेयर ने जैसे ही 90 हजार रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के कार्यालय पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
सहायक प्रबंधक ने की थी शिकायत
मामले की शिकायत जासलपुर सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक संदीप परसाई ने लोकायुक्त भोपाल में की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने नर्मदापुरम में डेरा डालकर मामले की निगरानी शुरू की।
बताया गया कि टीम के सदस्य करीब चार दिनों तक ग्रामीण वेशभूषा में अलग-अलग कामों के बहाने ब्रांच कार्यालय के आसपास नजर रखते रहे।
पांच दिन पहले दिए थे 40 हजार रुपए
शिकायत के मुताबिक, रिश्वत की कुल रकम 1.30 लाख रुपए तय होने का आरोप है। इसमें से 40 हजार रुपए पांच दिन पहले गुरुवार को नकद दिए गए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, उस समय पैसे देने का वीडियो भी बनाया गया था। बाकी 90 हजार रुपए मंगलवार को देने की बात तय हुई थी।
होटल में बुलाया, पैसे लेते ही दबोचा
तय योजना के मुताबिक, ब्रांच मैनेजर भरत यादव और सर्वेयर विपिन सिंह ने शिकायतकर्ता को मीनाक्षी चौक के पास स्थित एक होटल में बुलाया।
मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे सर्वेयर विपिन सिंह ने जैसे ही शिकायतकर्ता से 90 हजार रुपए लिए, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि जिस होटल में कार्रवाई हुई, वह वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के कार्यालय से करीब 200 मीटर दूर है।
सर्वेयर को लेकर कार्यालय पहुंची टीम
ट्रैप कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम सर्वेयर विपिन सिंह को वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के कार्यालय लेकर पहुंची। यहां देर शाम तक दस्तावेजों और अन्य बिंदुओं की जांच की कार्रवाई जारी रही। लोकायुक्त की कार्रवाई इंस्पेक्टर रजनी सिंह और जीएस मस्कोले के नेतृत्व में की गई।
NOC के बदले रिश्वत मांगने का आरोप
पूरे मामले का केंद्र मूंग की अंतिम TC की NOC है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि NOC जारी करने के बदले अधिकारियों की ओर से रिश्वत की मांग की गई थी।
फिलहाल लोकायुक्त टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई के बाद दस्तावेजों, लेनदेन और शिकायत से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!