होर्डिंग्स पर सियासत: बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर स्थित मेदांता अस्पताल चौराहे पर लगा स्वागत द्वार शहर की राजनीति में नया विवाद बन गया है। इस पोस्टर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नवीन अग्निहोत्री और स्थानीय बीजेपी नेताओं की तस्वीरें छपी हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मौके पर पहुंचकर एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने नगर निगम और महापौर पुष्पमित्र भार्गव की निष्पक्षता पर सीधे सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि एक तरफ महापौर पुष्पमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल इंदौर को होर्डिंग-पोस्टर मुक्त शहर बनाने का दावा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेताओं के आदमकद स्वागत द्वार खुलेआम छाए हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नगर निगम प्रशासन में इतनी क्षमता है कि वह सभी के साथ एक समान नीति अपनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के यह पोस्टर हटा सके?
चिंटू चौकसे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आगामी दिनों में राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अगर कांग्रेस कार्यकर्ता छोटे आकार के पोस्टर भी लगाएंगे, तो क्या नगर निगम पूरी ताकत से उन्हें हटाने में जुट जाएगा?
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी और कमिश्नर क्षितिज सिंघल पूरी तरह बीजेपी के दबाव में काम कर रहे हैं और शहर में भ्रष्टाचार के अलावा कोई ठोस काम नहीं हो रहा है। जब तक सत्ताधारी दल के होर्डिंग्स पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक होर्डिंग-मुक्त इंदौर का विचार पूरी तरह बेमानी है।
संबंधित समाचार

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!