एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती: इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नायब तहसीलदार विभागीय समिति प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस विभागीय चयन प्रक्रिया के जरिए राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पद भरे जाएंगे।
17 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी। पात्र कर्मचारी 1 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे। यह सामान्य भर्ती परीक्षा नहीं है, बल्कि विभागीय परीक्षा होने के कारण इसमें केवल मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में कार्यरत पात्र कर्मचारी ही शामिल हो सकेंगे।
73 पद दो संवर्गों में बांटे गए
कुल 73 पदों को दो संवर्गों में विभाजित किया गया है। लिपिकीय संवर्ग- 46 पद, 32 नियमित, 14 बैकलॉग, पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक संवर्ग- 27 पद, 12 नियमित, 15 बैकलॉग सभी पदों के लिए लेवल-9 वेतनमान निर्धारित किया गया है। चयनित कर्मचारियों को 36,200 हजार से 1,14,800 लाख रुपए तक वेतन मिलेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह परीक्षा केवल मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में कार्यरत पात्र कर्मचारियों के लिए है। आवेदक का निर्धारित लिपिकीय सेवा या पटवारी/राजस्व निरीक्षक संवर्ग में कार्यरत होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित पद पर कम से कम 5 वर्ष की स्थायी या स्थानापन्न सेवा का अनुभव होना चाहिए।
ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी
शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 1 जनवरी 2026 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।एक कर्मचारी इस विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में अधिकतम तीन बार ही शामिल हो सकेगा।
दो पेपर होंगे, 200 अंकों की परीक्षा
नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा में कुल दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होंगे। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा और उसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। पहले प्रश्नपत्र में सामान्य तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरे प्रश्नपत्र में सरकारी सेवा नियम, राजस्व शब्दावली, मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959, रेवेन्यू बुक सर्कुलर और लैंड रिकॉर्ड्स रूल्स से संबंधित सवाल होंगे।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग: न्यूनतम 55%, SC/ST वर्ग: न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।
17 सितंबर से आवेदन, 14 नवंबर से परीक्षा
पात्र कर्मचारी 17 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2026 है। आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2026 से किया जाएगा। आवेदन के लिए ₹2,000 परीक्षा शुल्क के साथ निर्धारित पोर्टल शुल्क भी देना होगा।
ऐसे भरें फॉर्म?
इच्छुक और पात्र कर्मचारी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!