खबर
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: 2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 4:09 pm
शेयर करें:
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि सरकार ने 42,490 हजार करोड़ के कार्यों को वर्ष 2031 तक जारी रखने का निर्णय लिया है।

सिंचाई परियोजनाएं भी शामिल
इनमें 13 हजार करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा शिक्षा, न्यायिक अधिकारियों की सुविधाओं, लाड़ली बहना योजना और MSP पर खाद्यान्न खरीदी से जुड़े कई प्रस्तावों को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

आदिवासी शिक्षकों को नियुक्ति से नियमित वेतनमान
जनजातीय कार्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए वर्ष 1973-74 से 1997-98 के बीच नियुक्त विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से नियमित वेतनमान देने का फैसला किया गया है।

इसमें उप शिक्षक, उपशाला शिक्षक, प्रशिक्षण शिक्षक, कनिष्ठ बोर्ड से चयनित शिक्षक, ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड योजना के तहत नियुक्त शिक्षक और सहायक शिक्षक शामिल हैं।सरकार ने संबंधित शिक्षकों को एरियर राशि के भुगतान को भी मंजूरी दी है।

चार हाई स्कूलों के पदों को मंजूरी
वर्ष 2016-17 में माध्यमिक शालाओं के उन्नयन के तहत चार हाई स्कूलों के पदों की स्थिति निर्धारित करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। इस फैसले से संबंधित स्कूलों में आवश्यक पदों की व्यवस्था का रास्ता साफ होगा।

13 हजार करोड़ से ज्यादा की सिंचाई परियोजनाएं जारी रहेंगी
जल संसाधन विभाग के प्रस्ताव पर चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना को लगातार जारी रखने और गोंड वृहद सिंचाई परियोजना को वर्ष 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई। ये परियोजनाएं 13 हजार करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजनाओं में शामिल हैं।

सरकार ने कुल 42,490 हजार करोड़ के विभिन्न कार्यों को 2031 तक जारी रखने का निर्णय लिया है।

न्यायिक अधिकारियों के लिए उपकरण नीति में बदलाव
कैबिनेट ने न्यायिक सेवा के अधिकारियों को लैपटॉप, कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराने से संबंधित नीति में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। संशोधन के बाद न्यायिक अधिकारियों को तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में बदलाव होगा।

लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त देने की कार्रवाई मंजूर
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को दी गई 250 रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि से संबंधित कार्रवाई का कैबिनेट ने अनुमोदन कर दिया है।

MSP पर खाद्यान्न खरीदी के लिए ब्याज मुक्त ऋण
कैबिनेट ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत खाद्यान्न उपार्जन के लिए निर्धारित ऋण सीमा के पुनर्भुगतान हेतु ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इससे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न खरीदी की वित्तीय व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

निजी विधि कॉलेजों के स्टाफ को UGC का सातवां वेतनमान
राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त अशासकीय विधि महाविद्यालयों में कार्यरत प्राचार्य, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपाल को UGC का सातवां वेतनमान देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

कैबिनेट के फैसलों में शिक्षा, सिंचाई, न्यायिक व्यवस्था और महिला कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।

संबंधित समाचार

चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

10 minutes ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

16 minutes ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

22 minutes ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

28 minutes ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

28 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

31 minutes ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

33 minutes ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

42 minutes ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 1 hour ago
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
Top News

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

about 1 hour ago
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
Top News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

about 1 hour ago
जहरीली शराब
Top News

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

about 1 hour ago
नगर निगम का बड़ा एक्शन
Top News

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

about 1 hour ago
‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

about 2 hours ago
नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 2 hours ago
कंपनी में जोरदार धमाका
Top News

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां
Top News

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

about 2 hours ago
रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार
Top News

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग
Top News

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!