जर्जर दीवार बनी काल: 9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के नामली थाना क्षेत्र के रुघनाथगढ़ गांव में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
इसकी चपेट में आने से दो बच्चियां मलबे में दब गईं। हादसे में 9 वर्षीय यंशिका चौहान की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 12 वर्षीय प्रीति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दीवार गिरने के बाद मलबे का असर पास के मकान पर भी पड़ा। वहां छत और दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 65 वर्षीय मांगूबाई दबकर घायल हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बारिश के बीच अचानक ढह गई दीवार
हादसा सोमवार शाम करीब 5:30 बजे हुआ। उस वक्त गांव में तेज बारिश हो रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां गांव के एक छोटे रास्ते से होकर खेलकर लौट रही थीं। रास्ते में लंबे समय से खाली पड़ा जर्जर मकान था।
अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और दोनों बच्चियां मलबे में दब गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव शुरू किया।
शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे, पहले बुजुर्ग महिला को निकाला
दीवार गिरने से पास के मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे आ गया। इसी मलबे में 65 वर्षीय मांगूबाई दब गई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे।
बचाव के दौरान सबसे पहले मांगूबाई को मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया।
करीब एक घंटे बाद बच्चियों के दबे होने का पता चला
यंशिका के पिता सीताराम चौहान के मुताबिक, उनका घर हादसे वाली जगह से करीब 100 फीट दूर है। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय उन्हें जानकारी नहीं थी कि दोनों बच्चियां भी उसी मलबे में फंसी हुई हैं।
बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद परिजन वापस गांव पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मलबे के अंदर से प्रीति की आवाज सुनाई दी।
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर प्रीति को बाहर निकाला। उसने बताया कि यंशिका भी उसके साथ थी। इसके बाद दोबारा मलबा हटाया गया तो यंशिका अंदर बेसुध अवस्था में मिली। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे में दो लोग घायल, बच्ची का आज पोस्टमार्टम
हादसे में यंशिका चौहान (9) की मौत हुई है। वहीं प्रीति (12) और मांगूबाई (65) घायल हैं। दोनों का रतलाम मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना देर रात नामली थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृत बच्ची का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जर्जर मकान को लेकर होगी जांच
नामली थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के लिए किसी की लापरवाही सामने आती है तो जांच के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!