चल समारोह की राह में रोड़े: जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम
KHULASA FIRST
संवाददाता

ऊबड़-खाबड़ सड़कें और अधूरे काम बढ़ाएंगे झांकियों की परेशानी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही शहर की ऐतिहासिक अनंत चतुर्दशी झांकी परंपरा पर प्रशासनिक अनदेखी का साया मंडराने लगा है। 25 सितंबर की रात जब शहर के पारंपरिक मार्ग से झांकियों का कारवां गुजरेगा, तब उखड़ चुकी सड़कें, खुले ड्रेनेज चैंबर और अधूरे विकास कार्य श्रद्धालुओं और आयोजकों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकते हैं। समय रहते सुधार कार्य पूरे न होने से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
झांकी मार्ग का सबसे खराब हाल जेल रोड पर है, जहां महीनों से जारी ड्रेनेज लाइन निर्माण को आनन-फानन में रोकना पड़ा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अमेरिका रवाना होने से ठीक पहले काम बंद कराने के निर्देश तो जारी हुए, लेकिन अब तक उबड़-खाबड़ पड़ी सड़क पर पेंचवर्क का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बनना तय माना जा रहा है।
इसी तरह शिवाजी मार्केट क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते रास्ता इतना संकरा हो चुका है कि सामान्य वाहनों का निकलना भी दुश्वार है। गोराकुंड और नृसिंह बाजार चौराहे पर पाइपलाइन टेस्टिंग के नाम पर उकेरी गई सड़कों पर अस्थायी मलबा डालकर इतिश्री कर ली गई है, जो भारी-भरकम झांकियों का वजन संभालने में पूरी तरह सक्षम नजर नहीं आ रहा।
इस बार डीआरपी लाइन से शुरू होकर स्नेहलतागंज, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड, एमजी रोड, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, यशवंत रोड चौराहा, बांबे बाजार, नृसिंह बाजार चौराहा, सीतलामाता बाजार, गोराकुंड, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, कृष्णपुरा ब्रिज और शिवाजी मार्केट होते हुए कारवां वापस मिलों तक पहुंचेगा। इस पूरे मार्ग पर टूटे फुटपाथ और खुले पड़े सीवर चैंबर हादसों को न्योता दे रहे हैं।
संबंधित समाचार

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!