खबर
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत: गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 4:26 pm
शेयर करें:
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया रोड स्थित गोकुल नगर कॉलोनी में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के स्वीकृत नक्शों से खिलवाड़ कर अवैध निर्माण और फर्जी प्लॉटिंग का खुलासा हुआ है। टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट में जिस हिस्से को स्पष्ट रूप से सार्वजनिक सड़क के लिए दर्ज किया गया था, उस पर भू-माफिया और रसूखदारों ने अतिरिक्त प्लॉट काटकर बेच दिया। इस अवैध प्लॉट पर नगर निगम के खुले संरक्षण के चलते जी+3 बहुमंजिला इमारत खड़ी कर दी गई है। आम नागरिकों के मामूली निर्माण पर बुलडोजर चलाने वाला नगर निगम इस मामले में पूरी तरह आंखें मूंदकर बैठा है।

टीएनसीपी नियमों के मुताबिक बहुमंजिला इमारत के निर्माण के लिए कम से कम 3300 स्क्वेयर फीट भूखंड अनिवार्य है, जबकि गोकुल नगर के इस विवादित स्थल पर महज 2000 स्क्वेयर फीट भूखंड पर बहुमंजिला खड़ी कर दी गई। अनुमति मिलती भी तो अधिकतम जी प्लस टू ही हो सकती थी।

इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे राजनीतिक रसूख और प्रशासनिक साठगांठ की बात सामने आ रही है। कॉलोनी के पूर्व अध्यक्ष नटवर नागर की शह पर भारतीय जनता पार्टी नेता सूरज जोशी उर्फ बंटी के परिजन के नाम दर्ज इस भूखंड पर अवैध निर्माण किया गया है।

निर्माण के दौरान क्षेत्रीय भवन निरीक्षक और भवन अधिकारी ने मौके पर जाकर कार्रवाई नहीं की। जब इमारत की चौथी मंजिल डाली जा रही थी, तब भी निगम अमले ने काम रोकने की जहमत नहीं उठाई।

मामला संज्ञान में: देवलासे... नगर निगम के भवन अधिकारी वैभव देवलासे का कहना है मामला संज्ञान में आया है और दस्तावेज तथा मौके की स्थिति जांचने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी, वहीं पूर्व कॉलोनी अध्यक्ष नटवर नागर का कहना है 20 साल पहले अध्यक्ष पद पर थे और नई कार्यकारिणी बनने के कारण नक्शों और वर्तमान व्यवस्था से जुड़े सवालों पर स्थिति स्पष्ट नहीं कर सकते। इन टालमटोल भरे बयानों से साफ है कि पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की जा रही है।

व्यावसायिक इस्तेमाल की तैयारी
2000 वर्गफीट के छोटे भूखंड पर बहुमंजिला भवन बनाकर इसे आवासीय के स्थान पर व्यावसायिक और किराये की आय अर्जित करने के उद्देश्य से इस्तेमाल करने की तैयारी है। इस इमारत में 30 से 40 लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे कॉलोनी की ड्रेनेज, पार्किंग और बिजली आपूर्ति पर भारी दबाव पड़ना तय है।

इमारत में लिफ्ट शॉफ्ट, फायर सेफ्टी, लिफ्ट सेफ्टी और आपातकालीन निकास के किसी नियम का पालन नहीं किया गया है। नगर निगम प्रशासन की यह आपराधिक अनदेखी साबित करती है कि नियम केवल आम जनता के लिए हैं, जबकि रसूखदारों के आगे पीली गैंग का बुलडोजर पूरी तरह बेअसर साबित होता है। जनहित में यह आवश्यक है नगर निगम प्रशासन पत्राचार बंद कर मौके का टीएनसीपी नक्शे से मिलान करे और सड़क पर बने इस अवैध बहुमंजिला निर्माण को तत्काल ध्वस्त करे।

संबंधित समाचार

जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

3 minutes ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

6 minutes ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

27 minutes ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

31 minutes ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

33 minutes ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

39 minutes ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 1 hour ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 1 hour ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 1 hour ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 1 hour ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 1 hour ago
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
Top News

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

about 1 hour ago
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
Top News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

about 1 hour ago
जहरीली शराब
Top News

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

about 1 hour ago
नगर निगम का बड़ा एक्शन
Top News

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

about 1 hour ago
‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

about 2 hours ago
नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 2 hours ago
कंपनी में जोरदार धमाका
Top News

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!