खबर
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र: ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 4:01 pm
शेयर करें:
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र

'नंबर वन' शहर की सड़कों पर 'जामराज', बेकाबू ट्रैफिक में घुट रही जनता की सांसें, मंत्री से लेकर आम राहगीर तक बेबस

10 मिनट का सफर और घंटों का इंतजार, चालानी कार्रवाई में मस्त ट्रैफिक पुलिस, जाम की आगोश में दम तोड़ती आपातकालीन सेवाएं

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शाम के साढ़े छह बजे हैं। पलासिया चौराहे पर सिग्नल हरा होने का इंतजार करते हुए बाइक, कार, ऑटो और बसों का हुजूम एक-दूसरे में घुसा जा रहा है। दफ्तर से लौटता कोई कर्मचारी घड़ी देखकर झुंझला रहा है, कोई हॉर्न पर हॉर्न बजा रहा है, और भीड़ में फंसा एक स्कूल वैन ड्राइवर बच्चों को देर होने की सफाई फोन पर दे रहा है।

यही मंजर भंवरकुआं, विजय नगर, मालवा मिल और रीगल चौराहे पर हर शाम दोहराता है- सफाई में देश भर में डंका बजाने वाला इंदौर, ट्रैफिक में हर रोज सांस रोक कर रेंगता है। विकास के नाम पर खुदते शहर में आए दिन ऐसे हालात बन जाते हैं कि लोगों की कराह तक जिम्मेदारों को नहीं सुनाई देती।

लोगों के आक्रोश का आलम... सिग्नल के हरे होने का इंतजार कर रहे लोगों के आक्रोश का आलम अक्सर ऐसे सामने आता है-रोज की नौटंकी है साहब। 10 मिनट के रास्ते में एक-एक घंटा बर्बाद हो रहा है। पेट्रोल जल रहा है सो अलग, मानसिक तनाव और चिढ़ इतनी हो जाती है कि इंसान घर पहुंचकर अपनों से भी ढंग से बात न कर पाए।

हाई कोर्ट भी अपनी सख्त नाराजगी जता चुका
इस बदहाली पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भी अपनी सख्त नाराजगी जता चुका है। याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अफसरों को आड़े हाथों लेते हुए सवाल उठाया था कि जब हाई कोर्ट परिसर के ठीक सामने ही रोज नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, बिना नंबर की गाड़ियां दौड़ रही हैं और अवैध हूटर बज रहे हैं तो बाकी शहर का क्या हाल होगा।

याचिकाकर्ता के वकील ने सीधा आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन केवल चालान काटने और राजस्व वसूलने में मस्त है जबकि ट्रैफिक सुधारने के जमीनी प्लान पर कोई काम नहीं हो रहा। इस मामले में अगली सुनवाई 28 सितंबर को होनी है। कोर्ट ने अफसरों से भारी वाहनों की शहर में एंट्री की व्यवस्था पर भी जवाब मांगा है, जो अगली सुनवाई पर पेश किया जाएगा।

गाड़ियों का ऐसा जाल बिछा है कि कोई चाहकर भी रास्ता नहीं दे पा रहा
सड़कों पर चारों तरफ फैली इस अराजकता के बीच अचानक एक कराहती हुई आवाज गूंजती है-'पूं-पूं-पूं'। कभी सायरन बजाती एक एंबुलेंस चौराहे के बीचों-बीच फंस जाती है तो मरीज के परिजन गाड़ी से नीचे उतरकर बदहवास होकर हाथ जोड़ रहे हैं, लेकिन आगे गाड़ियों का ऐसा जाल बिछा है कि कोई चाहकर भी रास्ता नहीं दे पा रहा।

यह नजारा सिर्फ एक जगह का नहीं होता। आवश्यक सेवाओं के वाहन हों या स्कूल बसों में बिलखते मासूम बच्चे, हर कोई इस नाकारा व्यवस्था की बलि चढ़ रहा है। लोग खुलेआम ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के अफसरों को कोसते नजर आते हैं।

रेड सिग्नल पर गाड़ियों की लंबी कतारें... दिनभर दफ्तर में पसीना बहाने के बाद थका-हारा इंदौरी जब मुस्कुराते हुए घर लौटने की सोचता है, तो शहर का अगला ही चौराहा उसकी सारी मुस्कान छीन लेता है। रेड सिग्नल पर गाड़ियों की तीन-तीन किलोमीटर लंबी कतारें, कानों को बहरा कर देने वाला हॉर्न का शोर और हवा में तैरता एकाधिक गाड़ियों का काला धुआं।

यह इंदौर की किसी एक शाम की कहानी नहीं है, बल्कि 'नंबर वन' सफाई का तमगा सीने पर सजाए इस शहर का रोज का कड़वा सच बन चुका है। केवल एक एरिया नहीं , कहीं भी निकल जाइये ऐसे दृश्यों से रूबरू होने से आप नहीं बच पाएंगे।

आयोजनों के नाम पर रूट डाइवर्ट
बात सिर्फ रोजमर्रा की नहीं है। इंदौर में जब भी कोई बड़ा धार्मिक आयोजन, वीआईपी मूवमेंट या बड़े नेताओं का दौरा होता है, तो पूरा शहर मानो थम सा जाता है। आयोजनों के नाम पर रूट डाइवर्ट तो कर दिए जाते हैं, लेकिन प्रभावी और सुविधाजनक बैकअप प्लान के अभाव में समानांतर सड़कों पर गाड़ियों का ऐसा सैलाब उमड़ता है कि पूरा शहर बंधक बन जाता है। मालवा मिल से लेकर भंवरकुआं और विजय नगर तक हर बड़े आयोजन के दौरान शहरवासियों को घंटों ट्रैफिक के नर्क से गुजरना पड़ता है।

संबंधित समाचार

चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

10 minutes ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

13 minutes ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

16 minutes ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

28 minutes ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

28 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

31 minutes ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

33 minutes ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

42 minutes ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 1 hour ago
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
Top News

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

about 1 hour ago
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
Top News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

about 1 hour ago
जहरीली शराब
Top News

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

about 1 hour ago
नगर निगम का बड़ा एक्शन
Top News

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

about 1 hour ago
‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

about 2 hours ago
नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 2 hours ago
कंपनी में जोरदार धमाका
Top News

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां
Top News

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

about 2 hours ago
रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार
Top News

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग
Top News

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!