खबर
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा: 4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 3:51 pm
शेयर करें:
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़े जुआ फड़ का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, सुडवार के डोंगरी टोला में सुनसान जगह पर बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे थे।

घेराबंदी कर छापा मारा
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि चार लोगों को पकड़ लिया गया। मौके से 13300 रुपए नकद और छह मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, जब्त सामान की कुल कीमत 7 लाख 43 हजार से अधिक है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दी दबिश
थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुडवार के डोंगरी टोला में एक सुनसान स्थान पर जुआ चल रहा है। सूचना की पुष्टि करने के बाद पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी की और अचानक दबिश दी।

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई और कुछ लोग मौके से भाग निकले।

चार जुआरी पकड़े, 13300 रुपए बरामद
पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 13300 रुपए नकद बरामद किए गए। इसके अलावा जुआ स्थल पर खड़ी छह मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार नकदी और वाहनों की कुल कीमत 7 लाख 43 हजार रुपए से अधिक है।

इन चार आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेसा नायक, सूरज प्रसाद, मोहम्मद मुबारक और महबूब खान के रूप में की है। चारों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस अब मौके से फरार हुए अन्य लोगों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

इस साल का सबसे बड़ा जुआ फड़ बताया
पुलिस के मुताबिक, गोहपारू क्षेत्र में इस साल पकड़ा गया यह अब तक का सबसे बड़ा जुआ फड़ बताया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के यहां जुटने की सूचना के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, अभियान जारी
थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

फरार आरोपियों की तलाश के साथ पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जुआ फड़ का संचालन कौन कर रहा था और यहां नियमित रूप से कितने लोग जुटते थे।

संबंधित समाचार

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर
Top News

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

1 minute ago
कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला
Top News

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

3 minutes ago
तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

28 minutes ago
भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान
Top News

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

about 1 hour ago
बालाघाट की आंखें नम
Top News

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

about 1 hour ago
मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त
Top News

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

about 1 hour ago
इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
Top News

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

about 1 hour ago
तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में
Top News

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

about 1 hour ago
स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार
Top News

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

about 1 hour ago
घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली
Top News

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

about 2 hours ago
12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल
Top News

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

about 2 hours ago
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश
Top News

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

about 2 hours ago
मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला
Top News

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

about 2 hours ago
पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव
Top News

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत
Top News

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

about 2 hours ago
दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल
Top News

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

about 2 hours ago
करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

about 3 hours ago
एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए
Indore

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!