खबर
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा: तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
युवक को बंधक बनाकर लूटा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले उसे डराकर अपने लिए बीयर खरीदवाई।

इसके बाद दुकान से बाहर ले जाकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल, पर्स व क्रेडिट कार्ड छीन लिया। आरोपियों ने मोबाइल का पासवर्ड और यूपीआई पिन पूछकर उसके क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से कुल 55,700 रुपए अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए।

पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

वाइन शॉप पर पहुंचे थे तीन युवक
पुलिस के मुताबिक, स्कीम नंबर 136 निवासी दुर्गेश (33), पिता राधाकिशन गौर, 29 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे एमआर-10 ब्रिज के पास स्थित वाइन शॉप पर गए थे। इसी दौरान तीन युवक उनके पास पहुंचे और धमकाकर उनसे बीयर खरीदवाई।

बीयर लेने के बाद आरोपी दुर्गेश को दुकान से कुछ दूर ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड और पर्स छीन लिया।

पर्स में थे नकद और जरूरी दस्तावेज
दुर्गेश के पर्स में करीब 2 हजार रुपए नकद थे। इसके अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड की प्रतियां भी रखी थीं। सामान छीनने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल की जानकारी देने के लिए मजबूर किया।

क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से निकाले 55,700 रुपए
आरोपियों ने दुर्गेश से मोबाइल का पासवर्ड और यूपीआई पिन पूछा। इसके बाद उसके एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से 51,500 रुपए और पीएनबी बैंक खाते से 4,200 रुपए अलग-अलग ट्रांसफर किए गए।

इस तरह आरोपियों ने कुल 55,700 रुपए ऑनलाइन अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। वारदात के बाद तीनों आरोपी MP09BN7129 नंबर की बाइक से फरार हो गए।

एक-दूसरे को इस नाम से बुला रहे थे
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान तीनों आरोपी आपस में एक-दूसरे को 'चूचू', 'किट्टू' और 'कालू' नाम से बुला रहे थे। इन्हीं जानकारियों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की।

हिरासत में लेने के बाद दर्ज हुई FIR
दुर्गेश की शिकायत पर पुलिस ने शुरुआत में आवेदन लिया था। तीनों संदिग्धों के हिरासत में आने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका और रकम के ट्रांसफर से जुड़े विवरण खंगाल रही है।

जेवर ठगी मामले में भी आवेदन लेने का आरोप
बाणगंगा थाना पुलिस की कार्रवाई को लेकर एक और मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले सुंदर बाई नाम की महिला के साथ जेवर ठगी की घटना हुई थी।

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। इसके बावजूद पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज करने के बजाय महिला से लिखित आवेदन लेकर जांच की बात कही गई थी।

इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए थे।

संबंधित समाचार

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

1 minute ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

3 minutes ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

10 minutes ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

16 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

19 minutes ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

21 minutes ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

30 minutes ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

36 minutes ago
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

41 minutes ago
राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
Top News

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

42 minutes ago
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
Top News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

42 minutes ago
जहरीली शराब
Top News

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

about 1 hour ago
नगर निगम का बड़ा एक्शन
Top News

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

about 1 hour ago
‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

about 2 hours ago
नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 2 hours ago
कंपनी में जोरदार धमाका
Top News

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां
Top News

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

about 2 hours ago
रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार
Top News

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग
Top News

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

about 2 hours ago
नौकरी के नाम पर युवती से ठगी
Top News

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी:घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!