जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर/ जबलपुर।
सागर जिले की बंडा और शाहगढ़ तहसीलों में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
मामले में नामजद शराब ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
आखिरी लोकेशन चित्रकूट में मिली
पुलिस की टीमें आरोपित की तलाश में उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी संभावित ठिकानों पर पहुंच रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक आरोपित की आखिरी लोकेशन चित्रकूट में मिली थी।
इसके बाद पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर उसके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिली है कि नकली शराब की खेप तैयार करवाने के बाद मनीष बिहार चला गया था।
वहां से लौटते समय उसे सतना में शराब से लोगों की मौत की जानकारी मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा है।
पुलिस आरोपित से जुड़े लोगों और संदिग्ध ठिकानों की जानकारी जुटाकर लगातार दबिश दे रही है। मामले में जहरीली शराब की सप्लाई व इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
हाईकोर्ट पहुंचा शराब कांड : निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग
सागर जिले की बंडा और शाहगढ़ तहसीलों में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों और कई लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने के मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।
याचिका में घटना की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है। मामले की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 22 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।
दमोह निवासी सामाजिक कार्यकर्ता वैभव सिंह की ओर से दायर जनहित याचिका में मध्य प्रदेश शासन सहित संबंधित अधिकारियों को अनावेदक बनाया गया है।
याचिका में जहरीली शराब से हुई मौतों और लोगों के बीमार होने की घटना को गंभीर बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है
इसके साथ ही यह भी मांग की गई है कि घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
संबंधित समाचार

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!