28 पुलिसकर्मी सम्मानित: घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले इंदौर पुलिस के 28 अधिकारी-कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार दिए
पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर उनके कार्य की सराहना की।
पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाना
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बेहतर पुलिसिंग के लिए शुरू किए गए इस साप्ताहिक कार्यक्रम का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाना है।
स्नैचिंग के आरोपियों को जल्द पकड़ा
पलासिया थाने की टीम को मोबाइल स्नैचिंग की घटना का तेजी से खुलासा करने और आरोपी को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार करने पर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक अभिषेक सिंह सेंगर, सोनू मालवीय, आरक्षक पीयूष तिवारी और राहुल विमल शामिल रहे।
इसी तरह तुकोगंज थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा कर दोनों आरोपियों को मोबाइल सहित गिरफ्तार करने वाली टीम को भी पुरस्कृत किया गया।
इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र चौहान के साथ प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, देवेंद्र जादौन, राजीव यादव और आरक्षक राहुल जाट शामिल हैं।
करंट से घायल बच्चे को समय पर अस्पताल पहुंचाया
पुलिस उपायुक्त जोन-2 कार्यालय की महिला आरक्षक निकिता जोशी को ड्यूटी के बाद बिजली के करंट से घायल नाबालिग बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस के मुताबिक, उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए समय पर कार्रवाई की और घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले भी सम्मानित
यातायात पुलिस के कर्मचारियों ने सड़क पर हुई अलग-अलग घटनाओं में घायलों को तत्काल मदद पहुंचाई। सहायक उपनिरीक्षक जयप्रकाश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामेश्वर और आरक्षक विजय पाटीदार को चलती कार में आग लगने की घटना के दौरान त्वरित कार्रवाई कर घायल व्यक्ति को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया।
इसी तरह आरक्षक सुमंत सिंह कछावा और कृष्णकांत को गंभीर रूप से घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए पुरस्कार दिया गया।
फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहन पर कार्रवाई
यातायात पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रोहित कटारे और आरक्षक सचिन को बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ फर्जी नंबर प्लेट से संचालित वाहन को जब्त कर प्रभावी कार्रवाई करने पर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा यातायात व्यवस्था बेहतर तरीके से संभालने के लिए महिला आरक्षक वैशाली, किरण, सोनम कोली और प्रियंका गोमे को भी पुरस्कृत किया गया।
CEIR, NCRP और अन्य पोर्टल पर बेहतर काम
साइबर और तकनीकी पुलिसिंग में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कार मिला। आरक्षक अंकित कुमार को CEIR पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही, आरक्षक धर्मेंद्र सिंह उचारिया को NCRP पोर्टल पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।
इसी तरह भंवरकुआं थाने के आरक्षक अंशुमन नागर, तेजाजी नगर थाने के प्रधान आरक्षक श्रीराम डुडवे, राजेंद्र नगर थाने के आरक्षक राघवेंद्र परिहार और बाणगंगा थाने के आरक्षक गजेंद्र को संबंधित पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही के लिए पुरस्कृत किया गया।
बेहतर पुलिसिंग के लिए साप्ताहिक पुरस्कार
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शुरू किए गए इस साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने भी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा, मदद और बेहतर पुलिसिंग के लिए किए गए ऐसे प्रयास पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं।
संबंधित समाचार

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!