खबर
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी: 5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 5:14 pm
शेयर करें:
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने रीजनल पार्क के सामने स्थित अपना 12 हजार वर्गमीटर का मैदान 5 शर्तों के साथ उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है।

मैदान के लिए 10.08 लाख जमा किए
IDA के मुताबिक, आयोजन के लिए केवल खाली जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा, मंच, डोम, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। कांग्रेस ने मैदान के लिए ₹10.08 लाख जमा किए हैं।

5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम
कांग्रेस के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर करीब 5 एकड़ क्षेत्र में हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि डोम में करीब 1 लाख युवाओं के बैठने की क्षमता होगी।

बारिश की संभावना को देखते हुए डोम और मंच की व्यवस्था उसी के अनुरूप की जा रही है।

ढाई लाख वर्गफीट में तैयार हो रहा डोम
कार्यक्रम स्थल पर करीब 2.5 लाख वर्गफीट क्षेत्र में डोम तैयार किया जा रहा है। डोम से संबंधित सामान बड़े ट्रकों के जरिए मौके पर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए भोपाल से भी सामग्री मंगाई गई है। बारिश के बीच मजदूर और तकनीकी टीमें लगातार काम कर रही हैं।

मैदान में कीचड़ होने के कारण मिट्टी और गिट्टी डालकर जमीन को समतल और मजबूत किया जा रहा है।

उत्तर दिशा में होगा राहुल गांधी का मंच
कार्यक्रम के प्रस्तावित लेआउट के अनुसार राहुल गांधी का मंच उत्तर दिशा में बनाया जा रहा है। छात्रों के लिए मुख्य प्रवेश रीजनल पार्क की ओर से रखा गया है। राहुल गांधी के मंच तक पहुंचने के लिए अलग रास्ता तैयार किया जा रहा है।

इस रास्ते पर राहुल गांधी की कार के अलावा अन्य वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित रखने की तैयारी है। इस व्यवस्था का उद्देश्य VIP मूवमेंट को छात्रों की आवाजाही से अलग रखना बताया जा रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आयोजन स्थल पर प्रवेश नहीं
आयोजन की व्यवस्था के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आयोजन स्थल में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम में छात्रों की एंट्री के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है। आयोजन स्थल के आसपास अलग-अलग स्थानों पर कटआउट और अन्य प्रचार सामग्री भी लगाई जा रही है।

दिल्ली से पहुंची तकनीकी टीम
कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी के लिए दिल्ली से एक टीम इंदौर पहुंची है। यह टीम डोम, मंच, मैदान के लेआउट और आयोजन स्थल की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दे रही है। डोम की डिजाइन से लेकर मंच और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था से जुड़े कई काम इसी टीम की निगरानी में किए जा रहे हैं।

बारिश बनी सबसे बड़ी चुनौती
कांग्रेस नेता दिलीप सुरागे के मुताबिक, कार्यक्रम की तैयारियों में फिलहाल बारिश सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण मैदान में कीचड़ हो गया है, जिसे देखते हुए मिट्टी डालकर जमीन को समतल किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि डोम का काम भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि बारिश होने की स्थिति में छात्रों को परेशानी न हो। पार्किंग और आने-जाने की व्यवस्था पर भी काम जारी है।

कार्यक्रम पर आधारित झांकी की अनुमति मांगी
इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने अनंत चतुर्दशी के मौके पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर आधारित झांकी निकालने की अनुमति प्रशासन से मांगी है। हालांकि, इस झांकी को लेकर प्रशासन की ओर से अभी अनुमति नहीं दी गई है।

19 सितंबर को राहुल गांधी का कार्यक्रम
राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। आयोजन स्थल पर एक तरफ डोम और मंच का निर्माण तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर बारिश के बीच मैदान को कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा है।

अब आयोजन से पहले सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, प्रवेश व्यवस्था और मौसम सबसे अहम चुनौती रहेंगी।

संबंधित समाचार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

1 minute ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

17 minutes ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 1 hour ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 1 hour ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 1 hour ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 1 hour ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 1 hour ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 2 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 2 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 2 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 2 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 2 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 2 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 2 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 2 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 2 hours ago
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
Top News

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

about 2 hours ago
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
Top News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

about 2 hours ago
जहरीली शराब
Top News

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!