खबर
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई: त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 4:07 pm
शेयर करें:
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई

खजराना मंदिर के प्रसाद से लेकर नामी होटलों तक फैली गंदगी, 31 नमूने सील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारों की आड़ में आम लोगों की सेहत और आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने रविवार और गणेश चतुर्थी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नामी होटलों से लेकर खजराना गणेश मंदिर के प्रसाद केंद्रों में गंदगी और मानकों का उल्लंघन पाया गया।

टीम ने कुल 31 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। मंदिर परिसर में स्थित प्रसाद निर्माण स्थलों पर मिलावटखोरी व अस्वच्छता का भयावह रूप थाा। एकदंत प्रसाद भंडार में लड्डू अस्वच्छ परिस्थितियों में बनते मिले। यहां फर्श गंदा था, फूड लाइसेंस प्रदर्शित नहीं था और कच्चे माल का रखरखाव अव्यवस्थित पाया गया।

भालचंद्र प्रसाद भंडार में लड्डू बनाने का स्थान अत्यधिक गंदा और फर्श चिपचिपे तथा तेलयुक्त मिले। कर्मचारी निर्माण क्षेत्र में चप्पल पहनकर घूम रहे थे। टीम ने एकदंत प्रसाद भंडार, भालचंद्र प्रसाद भंडार और क्वालिटी स्वीट्स सहित 8 से 10 काउंटरों की जांच कर मोतीचूर लड्डू, बेसन लड्डू और मोदक के 8 नमूने जब्त किए।

होटल इन्फिनिटी में अनियमितताएं
रिंग रोड स्थित इन्फिनिटी होटल में रेफ्रिजरेटर में तापमान मापने के यंत्र नहीं थे, उपकरणों का कैलिब्रेशन रिकॉर्ड गायब था, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट निर्धारित प्रारूप में नहीं थे और डिब्बों पर ‘फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट' नियम लागू नहीं था। यहां से पनीर, हल्दी, धनिया पाउडर और मूंग मोगर के 4 नमूने लिए गए।

एबी रोड स्थित श्रीमाया होटल के किचनों में बर्तन साफ मिले, लेकिन पानी की टेस्टिंग रिपोर्ट में कीटनाशक व भारी धातुओं की अनिवार्य जांच नहीं कराई गई थी। यहां से पनीर, रोस्टेड पीनट, पाव भाजी मसाला और मीट मसाला के 4 नमूने जब्त किए गए।

ढाबों व छोटे रेस्टोरेंटों में भी लापरवाही...अभियान के दौरान ढाबों और छोटे रेस्टोरेंटों में भी लापरवाही मिली। सिलिकॉन सिटी राऊ स्थित पंजाबी ढाबा में संचालक मोहित राय की मौजूदगी में जांच की गई, जहां रसोई की दीवारों पर ग्रीस और तेल टपक रहा था।

होटल के स्टोर रूम में कॉकरोच ... शहर के बड़े और महंगे होटलों का सच भी बेहद शर्मनाक निकला। रिंग रोड स्थित फेयरफील्ड बाय मैरियट के स्टोर रूम में कॉकरोच रेंगते पाए गए। यहां शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ स्टोर किए गए थे, डस्टबिन खुले पड़े थे, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण शून्य था और बुफे में तैयार खाना बिना ढके रखा था, जिससे बाल और धूल गिरने का पूरा खतरा था।

कच्चे माल के पैकेटों पर आसानी से हटने वाले लेबल लगे थे और पानी की जांच रिपोर्ट में पेस्टिसाइड तथा हैवी मेटल की अनिवार्य जांच गायब थी। यहां से तुअर दाल, पनीर और नारियल पाउडर के 3 नमूने लिए गए।

संबंधित समाचार

चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

12 minutes ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

16 minutes ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

24 minutes ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

30 minutes ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

30 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

33 minutes ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

36 minutes ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

44 minutes ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 1 hour ago
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
Top News

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

about 1 hour ago
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
Top News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

about 1 hour ago
जहरीली शराब
Top News

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

about 1 hour ago
नगर निगम का बड़ा एक्शन
Top News

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

about 1 hour ago
‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

about 2 hours ago
नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 2 hours ago
कंपनी में जोरदार धमाका
Top News

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां
Top News

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

about 2 hours ago
रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार
Top News

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग
Top News

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!