किसानों के लिए बडी खुशखबरी: इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
इंजीनियर डे के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों और बिजली कर्मचारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
रवीन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को दिन के समय पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
अगले सीजन से किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने की तैयारी है। जिन क्षेत्रों में रात के समय बिजली की आवश्यकता होगी, वहां रात में भी आपूर्ति की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन पावर इंजीनियर्स एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन की ओर से किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने पिछले दो दशकों में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। कभी बिजली की कमी से जूझने वाला प्रदेश अब बिजली उत्पादन के मामले में सरप्लस राज्य बन चुका है।
20 साल में 20 हजार मेगावाट बढ़ी क्षमता
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बिजली क्षमता में हुए विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के गठन से लेकर वर्ष 2003 तक करीब 55 वर्षों में बिजली उत्पादन क्षमता में लगभग 5 हजार मेगावाट की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद पिछले 20 वर्षों में प्रदेश की क्षमता करीब 20 हजार मेगावाट बढ़ाई गई।
उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के करीब ढाई साल के कार्यकाल में भी लगभग 2700 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता जोड़ी गई है। इसके साथ प्रदेश की कुल बिजली क्षमता करीब 32 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है।
रेलवे और पावर स्टेशनों को भी बिजली की आपूर्ति
सीएम ने कहा कि प्रदेश में तैयार हो रही बिजली का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। पावर स्टेशनों तक करीब 7 हजार मेगावाट बिजली पहुंचाई जा रही है। मध्य प्रदेश से रेलवे को भी बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक आने वाले वर्षों में बिजली उत्पादन की क्षमता को और बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि प्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को पर्याप्त ऊर्जा मिल सके।
नीमच में ग्रीन एनर्जी परियोजना जल्द
मुख्यमंत्री ने नीमच में प्रस्तावित पंप स्टोरेज परियोजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के जरिए ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा और इसके अगले दो से तीन महीने में शुरू होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेज प्रगति की है। पिछले 12 वर्षों में प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में करीब 25 गुना वृद्धि हुई है। सरकार आने वाले पांच वर्षों में भी इसी गति को बनाए रखने की दिशा में काम कर रही है।
ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। करीब 9 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं। सरकार थर्मल और सौर ऊर्जा के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में डाटा सेंटरों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए भी बिजली उत्पादन और उपलब्धता बढ़ाना जरूरी होगा।
बिजली कर्मचारियों को भी राहत
अभियंता दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिजली कंपनियों के अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की।
उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी गर्मी, बारिश और सर्दी में लगातार काम करते हुए प्रदेश की बिजली व्यवस्था को संभालते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब दो दशक से लंबित फ्रिज बेनिफिट से जुड़ी समस्या का समाधान किया गया है। इसके अलावा कन्वेंस अलाउंस समेत अन्य भत्तों को रिवाइज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सरकार के मुताबिक इन फैसलों का लाभ बिजली कंपनियों के 25 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को मिल सकता है। कर्मचारियों से जुड़ी तीन वेतनमान की पुरानी समस्या के समाधान की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।
कैशलेस बीमा और सोलर रूफटॉप की सुविधा
बिजली कर्मचारियों के लिए कैशलेस बीमा योजना शुरू करने की भी बात कही गई। इसके साथ ही सोलर रूफटॉप सुविधा को बढ़ावा देने की योजना है। सरकार का कहना है कि इससे कर्मचारियों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी और स्वच्छ ऊर्जा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
भर्ती और प्रमोशन पर भी सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों में भर्ती और पदोन्नति की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि 26 विभागों में 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं करीब ढाई लाख पदों की प्रमोशन प्रक्रिया में से लगभग एक लाख पदों पर प्रक्रिया पूरी होने की बात कही गई।
अगले पांच साल में ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में ऊर्जा क्षमता बढ़ाने का काम आगे भी जारी रहेगा। उनका दावा है कि अगले पांच वर्षों में पिछले दो दशकों की तुलना में कई गुना अधिक काम करने का लक्ष्य रखा गया है।
सरकार का फोकस ग्रीन एनर्जी के विस्तार के साथ-साथ ताप विद्युत उत्पादन बढ़ाने पर भी है। अमरकंटक ताप विद्युत गृह की नई इकाइयों के विस्तार की योजना का भी मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उद्योग, श्रमिक और आम जनता के हितों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने की।
संबंधित समाचार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!