खबर
Top News

उप मुख्यमंत्री एक्शन में: अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 12:07 pm
शेयर करें:
उप मुख्यमंत्री एक्शन में

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रदेश में आबकारी नीति के तहत प्रतिबंधित अवैध अहातों के संचालन को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने विभागीय अधिकारियों को सभी अवैध अहातों को तत्काल बंद कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

देवड़ा मंगलवार को आबकारी विभाग के कार्यों और आबकारी अपराधों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव अमित राठौर, आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना सहित सभी संभागीय उपायुक्त मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आबकारी नीति में अहातों को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद यदि किसी जिले में शराब दुकानों के आसपास बिना अनुमति लोगों को मदिरा का सेवन कराया जा रहा है, तो ऐसे स्थानों को तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही संबंधित लाइसेंसधारी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जहरीली शराब से हुई मौतों की घटना बेहद दुखद
उन्होंने सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों की घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए।

भविष्य में इस तरह की घटना सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देवड़ा ने अधिकारियों को अवैध शराब के उत्पादन, संग्रहण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शराब उत्पादन इकाइयों पर विशेष निगरानी रखने और आदतन अपराधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा।

उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा विभागीय सूचना तंत्र को मजबूत कर अवैध शराब से जुड़ी अधिक से अधिक सूचनाएं जुटाने के निर्देश भी दिए।

ओवररेटिंग को लेकर भी सख्ती
शराब दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने यानी ओवररेटिंग को लेकर भी उप मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई। उन्होंने ओवररेटिंग की शिकायतों पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

संबंधित समाचार

हाईकोर्ट का फैसला
Top News

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

6 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

14 minutes ago
एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 18 hours ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 18 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 18 hours ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 19 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 19 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 19 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 20 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 20 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 20 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 20 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 20 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 20 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 21 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 21 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 21 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 21 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 21 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!