पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन: कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए मंगलवार को इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर निष्पक्ष एवं जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
80 आवेदन प्राप्त हुए
आज 15 सितंबर को हुई जनसुनवाई में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड, जमीन और संपत्ति से जुड़े मामलों सहित विभिन्न प्रकार की पुलिस संबंधी शिकायतें शामिल रहीं।
पति-पत्नी और बेटा-बहू के विवाद भी पहुंचे
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पारिवारिक विवादों से संबंधित आवेदन आए। इनमें पति-पत्नी के बीच विवाद, बेटा-बहू द्वारा परेशान करने और आपसी मतभेद से जुड़ी शिकायतें शामिल थी। पुलिस कमिश्नर ने फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
लोन-बीमा और पैसों के लेनदेन में धोखाधड़ी की शिकायतें
जनसुनवाई में लोन और बीमा के नाम पर धोखाधड़ी, पैसों के लेनदेन और अन्य आर्थिक विवादों से जुड़े आवेदन भी पहुंचे। इसके अलावा साइबर और फाइनेंशियल फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर भी अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जमीन-प्लॉट और मकान से जुड़े मामले भी आए
कई लोगों ने प्लॉट, मकान और जमीन से संबंधित धोखाधड़ी की शिकायतें पुलिस के सामने रखीं। इसके साथ ही महिला अपराध और अन्य पुलिस से जुड़े मामलों में भी लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं।
पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई और जल्द निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
अधिकारियों को मौके पर ही दिए निर्देश
जनसुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कई अधिकारियों को समक्ष में और फोन के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता के आधार पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग पर भी जोर
पुलिस की ओर से पारिवारिक और आपसी विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता केंद्रों के जरिए काउंसलिंग भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में बातचीत और काउंसलिंग के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में न उलझना पड़े।
पुलिस कमिश्नर बोले- सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध
जनसुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर ने आमजन को भरोसा दिलाया कि इंदौर पुलिस उनकी सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके जल्द निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित समाचार

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!