पेड़ों पर फिर हाईकोर्ट की ढाल: NGT की अनुमति पेश नहीं कर सका मेट्रो; सैकड़ों पेड़ों की कटाई पर रोक बरकरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रीगल तिराहे स्थित रानी सराय के सैकड़ों पेड़ों पर फिलहाल कटाई की तलवार टल गई है। पेड़ों की कटाई के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पहले से लगी रोक को बरकरार रखा है।
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान इंदौर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) से मिली कथित अनुमति का दस्तावेज कोर्ट में पेश करना था, लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सका।
मेट्रो की ओर से दस्तावेज पेश करने के लिए समय मांगा गया। कोर्ट ने NGT की अनुमति सहित जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।
NGT की अनुमति का दावा, लेकिन दस्तावेज नहीं आया सामने
पिछली सुनवाई में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि रानी सराय क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के लिए NGT से अनुमति मिल चुकी है।
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान इसी अनुमति को रिकॉर्ड पर पेश किया जाना था। हालांकि, मेट्रो की ओर से अनुमति का दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका।
इसके बाद कोर्ट ने फिलहाल पेड़ों की कटाई पर लगी रोक को जारी रखते हुए मेट्रो को चार सप्ताह का समय दिया। अब अगली सुनवाई में मेट्रो को NGT की अनुमति के साथ अपना विस्तृत जवाब कोर्ट के सामने रखना होगा।
पेड़ों को बताया- पक्षियों का बड़ा आशियाना
रानी सराय के पेड़ों को बचाने के लिए दायर जनहित याचिका में पुराने और घने पेड़ों के पर्यावरणीय महत्व को प्रमुखता से उठाया गया है।
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इन पेड़ों पर बड़ी संख्या में पक्षियों का बसेरा है और पेड़ों की कटाई होने पर उनके प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचेगा।
याचिका में पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर पड़ने वाले असर के साथ-साथ पक्षियों के आश्रय के खत्म होने का मुद्दा भी उठाया गया है।
दो जनहित याचिकाओं में उठे पर्यावरण के सवाल
रानी सराय और शहर में पेड़ों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं।
प्रियांशु जैन ने अधिवक्ता लवेश सारस्वत के माध्यम से रानी सराय के पेड़ों को बचाने की मांग की है। याचिका में पेड़ों की कटाई से पर्यावरण और पक्षियों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव का मुद्दा उठाया गया है।
वहीं डॉ. अमन शर्मा ने अधिवक्ता अभिनव धनोतकर के माध्यम से मध्यप्रदेश वृक्षों का परिरक्षण (नगरीय क्षेत्र) अधिनियम को चुनौती देते हुए अलग जनहित याचिका दायर की है।
मेट्रो ने कहा- यहां अंडरग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता लवेश सारस्वत के मुताबिक, सुनवाई के दौरान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से यह भी कहा गया कि रानी सराय क्षेत्र में मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित है। ऐसे में यहां मौजूद पेड़ों को काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
इस दलील के बावजूद NGT की अनुमति से संबंधित दस्तावेज फिलहाल कोर्ट के सामने पेश नहीं हो सका। अब अगली सुनवाई में यह दस्तावेज और मेट्रो का विस्तृत जवाब महत्वपूर्ण होगा।
2024 में भी पेड़ों की कटाई पर रोक लगा चुका है हाईकोर्ट
शहर में पेड़ों की कटाई से जुड़े मामलों में हाईकोर्ट पहले भी हस्तक्षेप कर चुका है। वर्ष 2024 में एमओजी लाइंस और मल्हाराश्रम क्षेत्र में पेड़ों की कटाई को लेकर कोर्ट ने रोक लगाई थी।
अब रानी सराय के पेड़ों को लेकर जारी रोक को भी पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
19 सितंबर को तय होगी अगली दिशा
फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के चलते रानी सराय के सैकड़ों पेड़ों की कटाई नहीं हो सकेगी। 19 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में मेट्रो द्वारा NGT की अनुमति और अपना जवाब पेश किया जाना है।
इसके बाद कोर्ट यह तय करेगा कि पेड़ों की कटाई को लेकर आगे क्या व्यवस्था रहेगी। तब तक रानी सराय के पुराने पेड़ और उनमें बसे पक्षियों का आशियाना सुरक्षित रहेगा।
संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!