खबर
Top News

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़: नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 12:55 pm
शेयर करें:
पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़

खुलासा फर्स्ट, फुलवारी शरीफ।
पिपरा थाना क्षेत्र के बेहरावां गांव में सोमवार को पुलिस की छापेमारी के दौरान अफरातफरी मच गई।

पुलिस की बड़ी संख्या में मौजूदगी के बीच ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और करीब 50 से 60 लोगों के पुनपुन नदी में कूदने की बात सामने आई है।

कई लोगों की डूबने से मौत
इस घटना में कई लोगों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस बल की अचानक भारी मौजूदगी से गांव में दहशत का माहौल बन गया।

लोगों के मुताबिक, कार्रवाई शुरू होते ही कई ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे और बड़ी संख्या में लोग नदी की तरफ चले गए।

इसी दौरान कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

नदी में फंसे लोगों पर पत्थर फेंकने का आरोप
ग्रामीणों का दावा है कि भगदड़ के दौरान पुलिस और लोगों के बीच पथराव भी हुआ। उनका आरोप है कि पुलिस की ओर से भी नदी की तरफ ईंट-पत्थर फेंके गए।

नदी में कूदे लोग तैरकर दूसरे किनारे पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कथित तौर पर लगातार हो रहे पथराव के कारण उन्हें बाहर निकलने में परेशानी हुई।

हालांकि, तैरने में सक्षम कुछ लोग किसी तरह नदी पार कर दूसरे किनारे पहुंच गए और अपनी जान बचाने में सफल रहे।

कई लोगों की डूबने से मौत
हादसे में फुलवारी शरीफ के ढिबरा निवासी आकाश मांझी और करीब 60 वर्षीय राम मांझी नदी से बाहर नहीं निकल सके। दोनों की डूबने से मौत हो गई।

इस घटना में और भी लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आकाश अपनी नानी के घर बेहरावां आया हुआ था।

घटना के बाद दोनों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका।

गांव में पसरा मातम और दहशत
दो लोगों की मौत के बाद बेहरावां गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के बाद कई लोग डर के कारण गांव छोड़कर चले गए हैं।

बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी की भी चर्चा है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती बनी हुई है।

पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों के आरोप और पुलिस की कार्रवाई के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी
Indore

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

3 minutes ago
वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर
Top News

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

9 minutes ago
जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा
Top News

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

19 minutes ago
किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे
Top News

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

27 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

about 1 hour ago
हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज
Top News

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

about 1 hour ago
बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी
Top News

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव
Top News

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

about 1 hour ago
नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
Top News

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

about 1 hour ago
16 वर्षीय छात्र की मौत
Top News

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

about 2 hours ago
दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल
Top News

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

about 2 hours ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

about 2 hours ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

about 2 hours ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

about 3 hours ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 19 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 20 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!